फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aarti Mittal Arrested Casting director allegedly running a prostitution racket in the film industry

Aarti Mittal Arrested: कास्टिंग डायरेक्टर-एक्टर आरती मित्तल गिरफ्तार, इंडस्ट्री में वेश्यावृत्ति कराने का आरोप

Tue, 18 Apr 2023 01:53 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 18 Apr 2023 01:53 AM IST
सार

क्राइम ब्रांच की यूनिट 11 ने कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है। दावा किया गया है कि वह इंडस्ट्री में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चला रही थीं।

विज्ञापन
Aarti Mittal Arrested Casting director allegedly running a prostitution racket in the film industry
आरती मित्तल - फोटो : Social media

विस्तार

क्राइम ब्रांच की यूनिट 11 ने सोमवार (17 अप्रैल) को फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। मुंबई क्राइम ब्रांच का दावा है कि यह रैकेट कथित तौर पर कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल चला रही थीं। इसके बाद आरती को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने की यह कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम ने गोरेगांव में स्पॉट से दो मॉडल्स को रेस्क्यू किया और उन्हें रिहैब सेंटर भेज दिया। दोनों मॉडल्स ने पुलिस को बताया कि आरती ने उन दोनों को 15-15 हजार रुपये देने का वादा किया था। बता दें कि पुलिस ने होटल में डमी कस्टमर भेजकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और आरती को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सुतार को इस रैकेट के बारे में सूचना मिली थी।

Siddharth: सिद्धार्थ के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म 'चिथा' का फर्स्ट लुक और 'टक्कर' का टीजर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़
मामले की जानकारी मिलने के बाद इंस्पेक्टर सुतार ने एक टीम बनाई, जिसमें कुछ लोगों को ग्राहक के रूप में पेश किया गया। डमी ग्राहकों ने आरती से संपर्क किया और अपने दोस्तों के लिए दो लड़कियां मुहैया कराने की मांग की। आरती ने इसके लिए 60 हजार रुपये की डिमांड की थी। पुलिस ने यह भी बताया कि आरती को उस वक्त पकड़ा गया, जब वह वेश्यावृत्ति करने के लिए मॉडल्स को अच्छे पैसे देने की पेशकश कर रही थी।

KBC 15: 'कौन बनेगा करोड़पति' के अगले सीजन के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन, बताया कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन

कास्टिंग डायरेक्टर के साथ एक्टर भी है आरती
बता दें कि आरती कास्टिंग डायरेक्टर के साथ-साथ एक्टिंग भी करती है। वह अपनापन समेत कई टीवी शो में काम कर चुकी है। कुछ समय पहले आरती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उसने आर माधवन के साथ फिल्म में काम करने की जानकारी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही, इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Palak Tiwari: इब्राहिम और बेटी की डेटिंग की अफवाह पर कैसे रिएक्ट करती हैं श्वेता तिवारी? पलक ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed