{"_id":"643d6621da319cfa10094957","slug":"palak-tiwari-revealed-how-her-mother-shweta-tiwari-react-on-aryan-khan-ibrahim-ali-khan-dating-rumor-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palak Tiwari: इब्राहिम और बेटी की डेटिंग की अफवाह पर कैसे रिएक्ट करती हैं श्वेता तिवारी? पलक ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Palak Tiwari: इब्राहिम और बेटी की डेटिंग की अफवाह पर कैसे रिएक्ट करती हैं श्वेता तिवारी? पलक ने किया खुलासा
Mon, 17 Apr 2023 09:01 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:01 PM IST
सार
पलक ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पास प्यार के लिए समय नहीं है। उनका सारा ध्यान इस समय अपने करियर पर है। वहीं, पलक ने बताया कि उनकी मां भी बाकी सभी की मां की तरह डरती हैं।
विज्ञापन
श्वेता तिवारी-पलक तिवारी
- फोटो : social media
विस्तार
श्वेता तिवारी टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वहीं, उनकी बेटी पलक तिवारी ने हाल ही में फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया है, जिसके बाद से पलक लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में नजर आएंगी। इस फिल्म से पहले भी पलक कई बार चर्चा का विषय रही हैं। दरअसल, पलक को कई दफा शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान के साथ देखा गया है। एक्ट्रेस के इब्राहिम संग डेटिंग की लगातार अफवाहें चलती आ रही हैं। इन अफवाहों को लेकर पलक ने बताया कि उनकी मां श्वेता तिवारी किस तरह से रिएक्ट करती हैं।
विज्ञापन
पलक ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पास प्यार के लिए समय नहीं है। उनका सारा ध्यान इस समय अपने करियर पर है। वहीं, पलक ने बताया कि उनकी मां भी बाकी सभी की मां की तरह डरती हैं। पलक ने बताया कि वह अक्सर सोचती हैं कि क्या मैं अपनी बेटी को ज्यादा बाहर भेज रही हूं या वो ज्यादा पार्टी कर रही है? जब वो इन डेटिंग की अफवाहों को सुनती और देखती हैं तो वह हमेशा ही मुझे लिंक भेजती हैं और मुझसे इस बारे में पूछती हैं कि यह कौन है और यह कहां से आया है? इस पर मेरा जवाब होता है कि कोई नहीं है, क्योंकि सच में कोई भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अभी फिलहाल मेरी मां, मेरा भाई और मैं हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी मां उन पर बहुत भरोसा करती हैं।
विज्ञापन
मौनी का हॉट अवतार और जैकलीन की बोल्डनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
विज्ञापन
आपको बता दें कि कई बार पलक को इब्राहिम के साथ देखा गया है। साथ ही कई दफा उन्हें मुंबई के रेस्टोरेंट में भी एक साथ देखा गया है। इन सभी को देखते हुए लगातार उनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं। इसको लेकर भी पलक ने कहा कि ऐसा कुछ बी नहीं है। साथ ही आर्यन खान के साथ भी पलक को कई बार स्पॉट किया गया है, जिसके चलते एक्ट्रेस का नाम भी उनके साथ जुड़ चुका है। यहां तक कि उन्हें कई पार्टी में भी साथ देखा गया है।
Bollywood Actors: इन एक्टर्स ने ट्रांसजेंडर बन खूबसूरत हीरोइनों को कर दिया फेल! इनकी अदा पर हर कोई हुआ फिदा