फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan returns with Kaun Banega Crorepati season 15 after rib injury big b tells how to participate

KBC 15: 'कौन बनेगा करोड़पति' के अगले सीजन के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन, बताया कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Tue, 18 Apr 2023 12:42 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 18 Apr 2023 12:42 AM IST
सार

अमिताभ बच्चन क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। इसकी जानकारी निर्माताओं ने एक वीडियो साझा कर दी है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan returns with Kaun Banega Crorepati season 15 after rib injury big b tells how to participate
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में दुर्घटना का शिकार हुए थे, जिसके बाद से वह लगातार आराम कर रहे हैं। पसली में चोट लगने के कारण उन्होंने शूटिंग से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने फैंस को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि वह जल्द ही वापसी करने वाले हैं। इस बीच खबर है कि अमिताभ बच्चन अब क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। इसकी जानकारी निर्माताओं ने एक वीडियो साझा कर दी है।

विज्ञापन

Amitabh Bachchan returns with Kaun Banega Crorepati season 15 after rib injury big b tells how to participate
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15' के प्रोमो वीडियो में जानकारी देते हुए बताया गया है कि शो के लिए रजिस्ट्रेशन 29 अप्रैल से शुरू हो रहा है। प्रोमो में बिग बी होस्ट की सीट पर बैठे दिखाई दिए, जबकि एक महिला हॉट सीट तक पहुंचने का रास्ता खोजने के लिए एक नक्शे को देखती हैं और वह जमीन खोदकर एक सुरंग के जरिए हॉट सीट तक पहुंच जाती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)



Shehnaaz Gill: 'बिग बॉस 13' की सस्ती कंटेस्टेंट थीं शहनाज, बोलीं- अब सबसे महंगी बनकर निकली

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan returns with Kaun Banega Crorepati season 15 after rib injury big b tells how to participate
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोमो में बिग बी ने यह भी बताया है कि लोग शो के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं? प्रोमो में दिखाया गया है कि वह महिला सुरंग से बाहर आने के बाद बिग बी से गेम खेलने के लिए कहती हैं, जिस पर महानायक जवाब देते हैं कि हॉट सीट पर बैठने के लिए ऊल जलूल हथकंडे न अपनाएं, बस फोन उठाएं, क्योंकि रात 9:00 बजे से पंजीकरण शुरू होने का यही एकमात्र तरीका है। 29 अप्रैल को मेरे प्रश्नों का उत्तर दें और आपका रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।

Manoj Bajpayee: फ्री की शराब पीकर बेहोश हो गए थे मनोज बाजपेयी, अभिनेता ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

Amitabh Bachchan returns with Kaun Banega Crorepati season 15 after rib injury big b tells how to participate
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अमिताभ बच्चन की हालत में अब सुधार है, जिसके बाद वह अपने काम पर लौट रहे हैं। बीते महीने बिग बी को हैदराबाद में फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई थी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए दी थी और समय-समय पर उन्होंने फैंस को अपने स्वास्थ्य की जानकारी भी दी। अब वह पूरी तरह ठीक होने के बाद जल्द 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग भी शुरू करेंगे। इस फिल्म में बिग बी दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ नजर आएंगे।'

Shyam Rangila: पीएम मोदी की नकल करना श्याम रंगीला को पड़ा भारी, वन विभाग ने भेजा नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed