फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aaradhya can recite gayatri mantra, says Aishwarya Rai

गायत्री मंत्र गाती है अमिताभ की पोती 'आराध्या'

Mon, 18 Mar 2013 10:41 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Mon, 18 Mar 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
Aaradhya can recite gayatri mantra, says  Aishwarya Rai

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती भी उन्ही की तरह ज्ञानी बनने की राह पर है। आराध्या अभी डेढ साल की है और गायत्री मंत्र गा रही है। ये दावा किया है आराध्या की मम्मी ऐश्वर्य राय ने। यही नहीं आराध्या 1-10 तक की गिनती और A-Z तक के एल्फाबेट भी सुनाती है।

विज्ञापन


मुंबई के एक टैबलॉयड में छपी खबर के अनुसार ऐश्वर्य अपनी बेटी के साथ पिछले दिनों मुंबई में एक समारोह में हिस्सा लेने गई थी। यहीं पर ऐश्वर्य राय ने अपने मित्रों को बताया कि आराध्या गायत्री मंत्र गाती है। ऐश ने बताया कि आराध्या बिना रुके और अटके पूरा गायत्री मंत्र गा सकती है।
विज्ञापन


ऐश ने बताया कि आराध्या की तोतली आवाज में गायत्री मंत्र सुनकर सबसे ज्यादा खुशी उसके दादा यानी अमिताभ बच्चन को होती है। बताया जा रहा है कि अमिताभ ने ही आराध्या को गायत्री मंत्र सिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ साथ आराध्या की पढ़ाई लिखाई पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। वो 1-10 तक की गिनती और अंग्रेजी के पूरे अल्फाबेट सुनाती है।

पिछले दिनों एक समारोह में अभिषेक बच्चन ने भी कहा था कि आराध्या काफी होशियार है और वो तन्यमता से सीखती है। अभिषेक ने ये भी कहा था कि आराध्या अपना करियर खुद चुनेगी। एक माता पिता के तौर पर अभिषेक और ऐश उसे प्यार, सुरक्षा और शिक्षा देंगे लेकिन करियर चुनने का हक केवल आराध्या के पास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed