{"_id":"bc9a7ac6-8bb1-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"aamir-shoot-pk-film-in-rough-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैनिटी वैन में रहकर 'पीके' की शूटिंग कर रहे हैं आमिर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वैनिटी वैन में रहकर 'पीके' की शूटिंग कर रहे हैं आमिर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Mar 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर अपने अंदाज की फिल्में करने में माहिर हैं। फिर चाहे उन्हें अपने पसंदीदा किरदार और पसंदीदा फिल्म के लिए किसी भी तरह का त्याग क्यों न करना हो। खासतौर से फिल्म '3 इडियट्स' में काम करने के बाद आमिर निर्देशक राजकुमार हिरानी के फैन हो गये हैं।
विज्ञापन
यही वजह थी कि उन्होंने फिल्म 'पीके' साइन की। आमिर खान की प्रतिबद्घता इस बात से दिख रही है कि वह इस फिल्म की शूटिंग बिना कोई नखरे उठाए बहुत कम सुविधाओं के साथ कर रहे हैं। दरअसल, फिल्म के निर्देशक राज कुमार हिरानी इन दिनों राजस्थान के एक ऐसे गांव में 'पीके' की शूटिंग कर रहे हैं जो काफी सुदूर इलाका है और वहां कोई भी होटल नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में राजू को यह बात समझ नहीं आ रही थी कि वह कैसे आमिर से यह बात कहें। आमिर को जब पता चला कि सिर्फ उनके लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था न होने की वजह से राजू परेशान हैं तो उन्होंने राजू की परेशानी दूर करते हुए कहा कि वह राजू के लिए कुछ भी करेंगे। उन्हें कोई दिक्कत नहीं। वे अपनी वैनिटी वैन में ही रह लेंगे।
विज्ञापन
आमिर के ही कहने पर अनुष्का भी तैयार हो गयीं। इस बात से राजू काफी खुश हुए। आमिर ने इससे पहले कभी ऐसा नहीं किया था। 'लगान' भी गांव की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म थी। फिर भी वहां होटल की व्यवस्था की गयी थी। इस बार आमिर ने सच में बड़ा त्याग किया है।