फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir, shahrukh, salman join politics

सलमान, शाहरुख और आमिर ने चुन ली राजनीतिक पार्टी

Fri, 17 Jan 2014 01:11 PM IST
Updated Fri, 17 Jan 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
aamir, shahrukh, salman join politics

बॉलीवुड के कलाकार जब-तब राजनीति से प्रभावित होते रहे हैं। कभी वे खुलकर किसी पार्टी के साथ आए हैं तो कभी इशारों-इशारों में। राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, सुनील दत्त, विनोद खन्ना, गोविंदा, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी इनके बड़े उदाहरण रहे हैं।

विज्ञापन


अब बारी इस समय के सुपरस्टार्स की है। बॉलीवुड की तीन सुपरस्टार्स ने इशारों ही इशारों में इस बात का संकेत दे दिया है कि वह उनकी राजनीतिक विचारधारा किस पार्टी के साथ है।
विज्ञापन

शाहरुख सबसे आगे

aamir, shahrukh, salman join politics

इन तीन खानों में सबसे पहले इशारा शाहरुख खान की तरफ आया। शाहरुख गांधी परिवार खासकर राहुल गांधी के करीबी हैँ। 2006 में रिलीज हुई उनकी फिल्‍म मैं हूं न के स्पेशल शो के लिए सोनिया गांधी को आमंत्रित करने के लिए वह खुद वहां पहुंचे।

उसके बाद आईपीएल 5 के मैच में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा शाहरुख की टीम का उत्साह बढ़ाने के कोलकाता के स्टेडियम में शाहरुख के साथ पास पाए गए। चर्चा शाहरुख के कांग्रेस का चुनाव प्रचार करने की है।

आमिर दबी जुबान से हैं समर्थक

aamir, shahrukh, salman join politics

आमिर खान दबी जुबान से नई पार्टी बनी आम आदमी पार्टी के समर्थक बताए जाते हैं। आमिर खान तब से इस पार्टी के निर्माता अरविंद केजरीवाल के करीबी बताए जाते हैँ जब अन्ना आंदोलन चरम पर था।

दिल्‍ली में हुई आम आदमी पार्टी की जीत के बाद आमिर खान ने बयान दिया था कि देश में एक तरह की पार्टी की जरूरत है। आम आदमी पार्टी यह काम बखूबी कर सकती है।

विज्ञापन

सबसे बाद में आए सलमान

aamir, shahrukh, salman join politics
सलमान खान आमतौर पर राजनीतिक रुझानों से बचते हैँ। लेकिन उनकी फिल्‍म जय हो न उनसे कुछ ऐसा ही करा डाला। मकर संक्राति के मौके पर सलमान खान अहमदाबाद में पतंग उड़ाने पहुंचे।

उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा की ओर से पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी थे। सलमान ने नरेंद्र मोदी को राजनीति का गुड मैन बताया। इसके बाद से सलमान का भाजपा के प्रति झुकाव साफतौर पर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed