{"_id":"3734b6dc-f112-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"aamir-s-son-azad-way-to-perfection","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर का बेटा कुछ यूं बना परफेक्शनिस्ट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर का बेटा कुछ यूं बना परफेक्शनिस्ट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान का बेटा अभी से परफेक्ट बनने की राह पर चल पड़ा है। बाप की तरह बेटा भी चीजों को जल्दी समझ और सीख रहा है। आजाद अभी डेढ़ साल का ही है।
विज्ञापन
वो कहावत है न कि पूत के पांव पालने में ही दिखने लगते हैं यह कहावत इन दिनों आमिर का डेढ़ साल का बेटा आजाद सही साबित कर रहा है। अभी हाल ही में यह खबर आयी थी कि आमिर खान और किरन राव का नन्हा बेटा आजाद स्कूल (स्वयं विकासी शिशु शिक्षण संस्था) जाने लगा है।
विज्ञापन
अब खबर है कि अपने पिता की तरह आजाद भी जल्द से जल्द चीजों को सीखने और समझने लगा है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट का यह बेटा भी कम परफेक्शनिस्ट नहीं है।
किरन राव से जुड़े उनके एक दोस्त की माने तो किरन अक्सर आजाद की तारीफ करती हैं कि कुछ ही हफ्ते हुए हैं उसने स्कूल जाना शुरु किया है लेकिन वह कम दिनों में बहुत कुछ सीख गया है।
विज्ञापन
हाल ही में उसने घर पर प्लास्टिक के चाकू से सब्जियों को काटने की कोशिश की यह बात उसे स्कूल में पहले दिन सीखायी गयी थी लेकिन आजाद ने उसे तुरंत सीख लिया और शाम को घर पर वह उसे दोहराने लगा।
सिर्फ यही नहीं किरन ने अपने दोस्त को यह भी बताया कि 19 महीने का आजाद अपने बालों की कंघी करता है। मौका मिलने पर वह आमिर और उनके बालों को भी कंघी से संवारने की कोशिश करता है।