{"_id":"6c360e98-5ed3-11e2-a083-d4ae52bc57c2","slug":"aamir-khan-to-direct-some-new-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"'धूम 3' और 'पीके' बाद आमिर चले जाएंगे कैमरे के पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धूम 3' और 'पीके' बाद आमिर चले जाएंगे कैमरे के पीछे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 15 Jan 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शकों को आने वाले सालों में आमिर खान के बैनर की कई फिल्में एक साथ देखने को मिल सकती हैं। इसमें से कुछ फिल्में ऐसी होंगी जिन्हें आमिर खान खुद निर्देशित करेंगे। इस साल रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'पीके' और 'धूम 3' के बाद आमिर का फोकस ऐक्टिंग पर न होकर फिल्म के निर्माण पर होगा। इन फिल्मों के रिलीज होने के बाद आमिर खान कैमरे के आगे न होकर कैमरे के पीछे हो जाएंगे।
विज्ञापन
फिल्मों के निर्माण के लिए आमिर खान ने कई स्क्रिप्ट मंगाई हैं। वह सभी क्रिएटिव जो अच्छी फिल्म स्क्रिप्ट के लिए जाने जाते हैं आमिर खान ने उनसे फिल्म स्क्रिप्ट मांगी हैं। सूत्रों के अनुसार आमिर कई स्क्रिप्ट पढ़कर कुछ को फाइनल कर सकते हैं। आमिर यह काम अपनी आने वाली फिल्मों से पहले पूरा करना चाहते हैं। आमिर चाहते हैँ कि 'पीके' और 'धूम 3' के रिलीज होने तक यह साफ हो जाए कि वह कौन-कौन सी फिल्में बनाने जा रहे हैँ। ताकि समय रहते हुए वह स्टारकॉस्ट और फिल्म का ट्रीटमेंट तय कर सकें। आमिर ने कहा है कि वह किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते।
विज्ञापन
वह चाहते हैं कि उनके कमबैक पर कोई सवाल न हो इसलिए वह बेहद सोच समझ कर विषयों का चुनाव कर रहे हैं। स्पष्ट है कि आमिर फिर से अपने निर्देशन की बात तो लेकर काफी संजीदा हैं। उन्होंने अब तक केवल एक ही फिल्म 'तारे जमीं पर' का निर्देशन किया था। उस फिल्म की सफलता के बाद से ही इंडस्ट्री में इस बात की चर्चाएं शुरू हो गईं थीं कि आमिर खान भविष्य में कई फिल्मों का निर्देशन करेंगे। अब यदि सब कुछ ठीक रहा तो 2014 में दर्शकों को आमिर खान के बैनर की कई फिल्में देखने को मिल सकती हैं।
विज्ञापन