{"_id":"f288907c-abdd-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"aamir-khan-to-attend-time-magazine-s-dinner","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे के डिनर के लिए आमिर करेंगे 80 घंटे की यात्रा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो घंटे के डिनर के लिए आमिर करेंगे 80 घंटे की यात्रा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Apr 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में होने वाले अवार्ड समारोह से कन्नी काटने वाले आमिर खान न्यूयॉर्क में टाइम पत्रिका द्वारा दिए आमंत्रण पर 40 घंटे का सफर तय करके वहां जा रहे हैं। न्यूयॉर्क में होने वाला यह कार्यक्रम महज दो घंटे का है।
विज्ञापन
इस दो घंटे के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए आमिर खान 80 घंटे की यात्रा करेंगे।
हाल ही में आमिर को टाइम मैगज़ीन ने 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल किया है। टाइम मैगजीन अब न्यूयॉर्क में इसी सिलसिले में एक इवेंट आयोजित करने जा रही है।
विज्ञापन
इसी इवेंट के लिए आमिर खान को आमंत्रण मिला है। इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आमिर 'धूम 3' की अपनी शूटिंग से छुट्टी लेकर न्यूयॉर्क पहुंचेंगे।
23 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमिर खान मुंबई से सीधे न्यूयॉर्क पहुंच रहे हैं। आमिर खान के इस फैसले से उनके प्रशंसक भी आश्चर्य में पड़ गए हैं।
विज्ञापन
आमिर खान को समझने वाले यह बात जानते हैं कि आमिर खान अपनी फिल्मों की प्राथमिकता सबसे ऊपर रखते हैं।
पिछले दिनों जब हॉलीवुड फिल्म निर्देशक स्पीलबर्ग भारत आए थे तब भी आमिर खान ने उनसे मिलने के बजाय अपनी फिल्म की शूटिंग करना ज्यादा मुनासिब समझा था।
लोग आमिर के इस कार्यक्रम में पहुंचने के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। कुछ का मानना है कि चूंकि इस कार्यक्रम को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा होस्ट करने वाले हैं ऐसे में उन्हें यह कार्यक्रम जरूरी लग रहा है।