Aamir Khan: सिनेमा के आखिरी सितारे नहीं हैं आमिर-शाहरुख और सलमान, मिस्टर परफेक्शनिस्ट बोले- हम याद नहीं रहेंगे
Aamir Khan News: आमिर खान ने ये मानने से इनकार कर दिया कि वह, सलमान खान और शाहरुख खान इंडस्ट्री के आखिरी सितारे नहीं हैं। साथ ही उन्होंने वर्तमान पीढ़ी के कलाकारों के बारे में भी बात की।
विस्तार
शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को अक्सर बॉलीवुड में आखिरी सुपरस्टार्स कहा जाता है। हालांकि, आमिर इस बात से सहमत नहीं हैं। हाल ही में आमिर खान ने कहा कि उनका उनका मानना है कि वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी के अभिनेता भी समान रूप से बड़े सितारे बनेंगे।
आगे भी फैंस को मिलेंगे स्टार्स
आमिर खान ने वर्तमान पीढ़ी को कम स्टारडम मिलने के बारे में भी बात की। उन्होंने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ साक्षात्कार में आमिर खान ने इस बात से असहमति जताई कि वर्तमान पीढ़ी को को 90 के दशक के अभिनेताओं जैसा स्टारडम नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा, 'हर पीढ़ी पिछली पीढ़ी से बेहतर है। उनके पास हमारा अनुभव है। यह पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी समान रूप से बड़ी स्टार बनेगी पर मुझे नहीं लगता कि इसके बाद कोई स्टार नहीं होगा। हम आखिरी सितारे हैं, ऐसा कुछ नहीं है। हमारे बाद बहुत आएंगे।'
Samara Sahni Birthday: नातिन समारा के जन्मदिन पर नीतू सिंह का पोस्ट, लिखा- 'हमारी खुशियों की वजह हो तुम'
सब भूल जाते हैं लोग
उन्होंने आगे कहा, 'हम गिनती में भी नहीं रहेंगे। आप लोग भूल जाओगे। जमाना आगे चलता है। यहीं तो दुनिया का रीत है। ब्रह्मा, विष्णु, महेश। महेश सुनिश्चित करते हैं कि विनाश हो, फिर आप भूल जाते हैं हर चीज। लोग हमें भूल जाएंगे। समय आगे बढ़ता है। यही दुनिया का तरीका है। विनाश होता है और फिर तुम सब कुछ भूल जाते हो।'
Justin Bieber: जस्टिन बीबर की बात सुनकर चौंक जाएंगे आप, बोले- 'मैं दूसरों को खुश करने के खुद से नफरत...
शाहरुख-सलमान के साथ करेंगे फिल्म?
उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने, शाहरुख खान और सलमान खान ने साथ में एक फिल्म बनाने के बारे में बात की है और वे बस सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि भले ही फिल्म खराब निकले, लेकिन दर्शक फिर भी उन तीनों को स्क्रीन पर साथ देखने का आनंद लेंगे।
Pakistani Singers Ban: पाकिस्तान के इन गायकों ने बॉलीवुड में गाए बेहतरीन गाने, लेकिन अब हो गए बैन