फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samara Sahni Birthday: Neetu singh extends wishes to granddaughter says our Bundle of Joy Love You

Samara Sahni Birthday: नातिन समारा के जन्मदिन पर नीतू सिंह का पोस्ट, लिखा- 'हमारी खुशियों की वजह हो तुम'

Sun, 23 Mar 2025 11:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 23 Mar 2025 11:20 AM IST
सार

Neetu Singh Granddaughter Samara Sahni Birthday: नीतू सिंह की नातिन यानी रिद्धिमा कपूर साहनी की बिटिया समारा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर नानी ने शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Samara Sahni Birthday: Neetu singh extends wishes to granddaughter says our Bundle of Joy Love You
नीतू सिंह, रिद्धिमा और समारा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी आज रविवार 23 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वे रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी की बेटी हैं। इन दिनों वे खूब लाइमलाइट में रहती हैं। कभी पैपराजी को पोज देती नजर आती हैं तो कभी बॉलीवुड पार्टीज में अपनी मासूमियत से दिल जीत लेती हैं। समारा के जन्मदिन पर नानी नीतू सिंह ने आज पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

समारा ने सुनाया मामा का गाना 'बलम पिचकारी'
समारा आज 14वां जन्मदिन मना रही हैं।  उनकी नानी और चर्चित अदाकारा नीतू सिंह ने पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने समारा की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'हमारी खुशियों के बंडल को जन्मदिन मुबारक हो। लव यू'। इसके अलावा नीतू सिंह ने समारा का एक थ्रोबैक वीडियो भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें समारा अपने मामू रणबीर कपूर का 'बलम पिचकारी' गाना सुनाती दिख रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें
Honey Singh: मंच पर एकसाथ दिखे यो यो हनी सिंह और यश, जल्द ही कन्नड़ में गाते दिखेंगे गायक; किया वादा



विज्ञापन
विज्ञापन

रिद्धिमा ने लिखा पोस्ट
इसके अलावा रिद्धिमा कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर बिटिया को विश किया है। उन्होंने लिखा है, 'हमारी जिंदगी के प्यार को 14वां जन्मदिन मुबारक हो'। समारा ने मां का पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'ल यू मॉम'। समारा साहनी का जन्म 23 मार्च 2011 को हुआ। 


विज्ञापन

Samara Sahni Birthday: Neetu singh extends wishes to granddaughter says our Bundle of Joy Love You
नीतू सिंह, रिद्धिमा और समारा - फोटो : इंस्टाग्राम-@samara_sahani_

चर्चित स्टारकिड हैं समारा
समारा साहनी अक्सर पैपराजी को पोज देती नजर आती हैं। उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जब वे मामा रणबीर कपूर के साथ करीना कपूर के बेटे जेह की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को खूब पोज दिए। उनकी क्यूटनेस ने दर्शकों का खूब दिल जीता। हाल ही में समारा ने तब भी खूब लाइमलाइट लूटी, जब वे मामा आदर जैन की शादी में रेडी टू वियर लहंगा साड़ी पहनकर पहुंचीं।

यह खबर भी पढें:
David Warner: नितिन की 'रॉबिनहुड' को प्रमोट करने हैदराबाद पहुंचे डेविड वार्नर, वेंकी कुदुमुला ने किया स्वागत

View this post on Instagram

A post shared by Samara Sahni (@samara_sahani_)



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed