{"_id":"c17b25481d46ab0f272f08743a2e19a2","slug":"aamir-khan-sorts-out-differences-with-vishal-bhardwaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में हुआ एक और 'भरत मिलाप'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में हुआ एक और 'भरत मिलाप'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Aug 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है बॉलीवुड में इन दिनों भरत मिलाप का समय चल रहा है। सभी अपने पुराने गिले शिकवे भुलाकर नई दोस्ती करने में जुटे हैं। जॉन -करीना, सलमान -शाहरुख, सोनम-अभय के बाद इस फेहरिस्त में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
सलमान से प्रेरणा लेकर आमिर खान ने फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज से अपने पुराने मतभेद भुला दिए हैं। दोनों को फिल्म निर्माता सुनील वोहरा की बर्थडे पार्टी पर एक साथ देखा गया।
विज्ञापन
बीते दिनों आयोजित हुई इस पार्टी में मौजूद लोगों ने बताया कि आमिर और विशाल को काफी देर तक एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे।
इसके बाद विशाल ने आमिर की पत्नी किरन राव से भी बात की। गौरतलब है कि कई बार विशाल ने आमिर खान के साथ फिल्म बनाने की कोशिश की लेकिन वैचारिक मतभेद होने के कारण कभी फिल्म बन ही नहीं पायी। 'ओमकारा' से लेकर 'कमीने' तक सभी फिल्मों में आमिर विशाल की पहली च्वॉइस थे।
विज्ञापन
लेकिन आमिर ने सभी फिल्मों का ऑफर ठुकरा दिया था। जिसके बाद विशाल भी आमिर से खफा हो गए लेकिन अब लगता है कि दोनों ने सुलह कर ली है। मतलब जल्द ही दोनों एक फिल्म में साथ काम कर सकते हैं।