आमिर खान की 'पीके' को बड़ी राहत!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्म पीके को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं सेंसर बोर्ड की ओर से आमिर खान और राजकुमार हिरानी के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है।
फिल्म को लेकर तथा कथित आपत्तिजनक दृश्यों पर पाबंदी लगाने की मांगों को सेंसर बोर्ड ने खारिज कर दिया है। वहीं बोर्ड ने कोई भी कार्रवाई करने से साफ इंकार करते हुए बयान जारी किया है।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की अध्यक्ष लीला सैमसन ने कहा कि पीके से कोई भी दृश्य नहीं हटाया जाएगा क्योंकि यह फिल्म पहले ही रिलीज की जा चुकी है।
हर फिल्म पर होती है किसी न किसी को आपत्ति
आमिर खान की फिल्म पीके 19 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। फिल्म को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने कई दृश्यों पर पाबंदी लगाने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए आपत्तिजनक दृश्य हटाए जाएं।
इस मांग पर सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन ने कहा है कि हर फिल्म किसी न किसी की धार्मिक भावनाएं आहत कर देती है। हम गैरजरूरी तरीके से दृश्य नहीं हटा सकते। रचनात्मक प्रयास नाम की एक चीज होती है जिससे लोग अपने अंदाज में चीजों को पेश करते हैं। हम पहले ही पीके को प्रमाण पत्र दे चुके हैं। अब हम कुछ भी नहीं हटा सकते क्योंकि यह पहले ही सार्वजनिक हो चुकी है।
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म पीके में धर्म के नाम पर पाखंडी बाबाओं पर कटाक्ष करती है। आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, संजय दत्त और सुशांत सिंह राजपूत ने भी अभिनय किया है।