फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan's PK will not be premiered on Satellite television

आमिर खान की 'पीके' टीवी पर नहीं दिखेगी?

Tue, 30 Dec 2014 04:05 PM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan's PK will not be premiered on Satellite television

आमिर खान की फिल्म पीके को लेकर टीवी पर दिखने की आस धुंधली पड़ती जा रही है। विवादों के अलावा पीके को चैनलों और फिल्म निर्माताओं के बीच चल रहे गतिरोध का भी सामना करना पड़ेगा। क्योंकि पिछले छह महीने से रिलीज हुई कोई भी फिल्म टीवी पर नहीं दिखी है।

विज्ञापन


आमिर खान की फिल्म 'पीके' भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। खबर है कि चैनलों और फिल्म निर्माताओं के बीच गतिरोध के चलते पिछले छह महीनों से कोई भी सैटेलाइट डील फाइनल नहीं हुई है। इसके कारण एक बहुत बड़े दर्शक वर्ग को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। क्योंकि वह फिल्मों के लिए टीवी के भरोसे रहते हैं।

विज्ञापन

छह महीने से रिलीज हुई फिल्में भुगत रही खामियाजा

Aamir Khan's PK will not be premiered on Satellite television

आजकल फिल्म रिलीज होने के कुछ दिनों के भीतर ही उसे टीवी पर दिखा दिया जाता है। लेकिन पिछले छह महीने से रिलीज हुई फिल्में टीवी पर नहीं दिखाई गई हैं। बीते कुछ महीनों में टीवी चैनलों और फिल्म निर्माताओं के बीच गतिरोध होने के कारण निर्माता चैनलों को सैटेलाइट राइट्स नहीं बेच रहे हैं।

असल में फिल्म निर्माताओं का कहना है कि फिल्मों के टीवी अधिकार के बदले सही रकम नहीं मिल रही है। इसको लेकर ही टीवी चैनलों और फिल्म निर्माताओं में ठनी हुई है। बिना सही मुनाफा के वो राइट्स नहीं बेच रहे हैं।

कुछ निर्माताओं ने टेके घुटने

Aamir Khan's PK will not be premiered on Satellite television

टीवी चैनलों और फिल्म निर्माताओं के बीच जारी गतिरोध पर कुछ निर्माताओं घुटने टेक दिए हैं। सैटेलाइट बाजार के जानकारों के अनुसार 'बॉक्स-ऑफिस के लिए 2014 बहुत अच्छा नहीं रहा। कुछ निर्माता कम कीमत पर भी अपनी फिल्में बेचने के लिए तैयार हैं क्योंकि फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं की है। जबकि इस साल केवल नौ फिल्मों ने ही सौ करोड़ क्लब में एंट्री पाई है।

इसको लेकर फिल्म इंडस्ट्री और टीवी दर्शका दानों को डबल नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जबकि फिल्म रिलीज से पहले ही फिल्म के सैटेलाइट अधिकार फाइनल हो जाते थे, इस डील से फिल्म की लागत का लगभग 30 से 40 फीसदी निकल जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed