फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir khan plans some special for upcoming movie Dangal

आमिर ने निकाला सलमान का तोड़, उन्हीं के दांव से करेंगे चित!

Mon, 25 Jul 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 25 Jul 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
Aamir khan plans some special for upcoming movie Dangal

आमिर की फिल्म दंगल की घोषणा पहले हुई मगर सलमान की सुल्तान पहले आई। दोनों का विषय है कुश्ती। सलमान ने आगे निकल कर जो सफलता पाई वह सबके सामने है परंतु आमिर ने अपने प्रतिद्वंद्वि को करारा जवाब देने के लिए रणनीति बना ली है।

विज्ञापन


सुल्तान की कामयाबी के बाद सवाल उठ रहा है कि आमिर खान की कुश्ती पर आधारित फिल्म को देखने के लिए दर्शक क्यों जाएंगे? सुल्तान की नायिका पिता के प्रोत्साहन पर अखाड़े में उतरती है और दंगल की थीम भी कुछ इसी तरह की है! मगर इस सवाल का जवाब आमिर अपनी मार्केटिंग रणनीति देने से जा रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आमिर ने सुल्तान की रिलीज से पहले की सलमान द्वारा की गई रेप संबंधी संवेदनहीन टिप्पणी के विपरीत दंगल को महिला सशक्तिकरण के मुद्दे से जोड़ने का फैसला किया है। इस तरह वे एक तीर से दो शिकार करेंगे। पहला यह कि अपनी फिल्म को सुल्तान से अलग साबित करेंगे और दूसरा दर्शकों को सलमान और अपने ‘क्लास’ का फर्क बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान की 'रेप्ड वुमन' कमेंट को भुनाएंगे आमिर

Aamir khan plans some special for upcoming movie Dangal

'रेप्ड वुमन' टिप्पणी के बाद जहां सलमान विवादों में घिरे और उनका जबर्दस्त विरोध हुआ, वहीं आमिर अपनी फिल्म के प्रमोशन में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की बात करेंगे। बताया जाता है कि बीते हफ्ते आमिर ने फिल्म के लिए प्रमोशनल गाना शूट किया है, जिसमें वह फिल्म में बेटियों का किरदार निभा रही दो अभिनेत्रियों का लोगों को परिचय देंगे।

जानकारों के अनुसार आमिर की यह फिल्म पहलवान महावीर सिंह फोगट और उनकी दो बेटियों के जीवन पर आधारित है। सूत्रों के अनुसार आमिर सुल्तान की रिलीज से पहले असमंजस में थे कि इस फिल्म के बाद वह दंगल को किस तरह दर्शकों तक ले जाएंगे। जिससे कि सुल्तान से अलग कहानी के रूप में नजर आए। परंतु जिस तरह से सलमान ने सुल्तान की रिलीज से पहले महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता दिखाते हुए फिल्म में हुई मेहनत से अपना हाल रेप की शिकार महिला जैसा बताया, उससे आमिर का काम आसान हो गया।

सलमान की छवि से फायदा उठाने की कोशिश

Aamir khan plans some special for upcoming movie Dangal

मार्केटिंग की नब्ज और दर्शको का मनोविज्ञान बखूबी समझने वाले आमिर अब सलमान की इस टिप्पणी के विपरीत अपनी फिल्म की छवि गढ़ने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पिछले हफ्ते आमिर ने अपनी मार्केटिंग टीम के साथ लंबी बैठक की।  जिसमें फैसला किया गया कि दंगल को महिला शक्तिकरण का संदेश देने वाली फिल्म के रूप में प्रमोट किया जाए।

इसके लिए निर्देशक नितेश तिवारी के साथ आमिर ने बातचीत की और तय हुआ कि फिल्म के प्रमोशन के वास्ते ऐसा गाना बनाया जाए जिसमें आमिर बेटियों (फातिमा सना शेख और सानिया मल्होत्रा) का परिचय दुनिया से कराएंगे। इससे पहले फिल्म में कोई गाना नहीं रखा गया था।

आमिर अपनी फिल्म को पहले रिलीज करना चाहते थे

Aamir khan plans some special for upcoming movie Dangal

उल्लेखनीय है कि आमिर ने दंगल की योजना सुल्तान से पहले बनाई थी। उसके लिए कड़ी मेहनत भी शुरू कर दी थी। मगर इस बीच अचानक सलमान की प्लानिंग सामने आई और आनन-फानन में फिल्म बनकर रिलीज हो गई। आमिर देखते रह गए। इन फिल्मों से पूर्व एक समय आमिर-सलमान के बीच गहरी दोस्ती की खबरें थीं।

सुल्तान तथा दंगल की मेकिंग शुरू होने से पहले ही उनके बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि एक पार्टी में आमिर ने सलमान से कह दिया कि उन्हें फिल्म के लिए मेहनत करने की क्या जरूरत है, वह तो जो कुछ करेंगे उनके फैन्स स्वीकार लेंगे। इस पर सलमान भड़क गए और आमिर को खरी-खोटी सुनाते हुए निकल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed