फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Laapataa Ladies and Yami Gautam Article 370 trailer will release with Hrithik Roshan Fighter

Fighter: ऋतिक-दीपिका की फिल्म के दौरान दर्शकों को मिलेंगे कई सरप्राइज, इन फिल्मों के ट्रेलर होंगे रिलीज

Tue, 23 Jan 2024 02:36 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 23 Jan 2024 02:36 PM IST
सार

दर्शक बड़े पर्दे ऋतिक और दीपिका की जोड़ी देखने के लिए बेताब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शकों को सिनेमाहॉल में 'फाइटर' देखने के दौरान कई सरप्राइज मिलने वाले हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan Laapataa Ladies and Yami Gautam Article 370 trailer will release with Hrithik Roshan Fighter
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की बहुचर्चित फिल्म 'फाइटर' जल्द ही रिलीज होने वाली है। भारतीय वायु सेना पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह बना हुआ है। दर्शक बड़े पर्दे ऋतिक और दीपिका की जोड़ी देखने के लिए बेताब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शकों को सिनेमाहॉल में 'फाइटर' देखने के दौरान कई सरप्राइज मिलने वाले हैं।
विज्ञापन


फाइटर के साथ इन फिल्मों के ट्रेलर होंगे रिलीज
साल 2024 की सबसे पहली बड़ी फिल्म 'फाइटर' रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'फाइटर' को मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए आमिर खान ने तय किया है कि वे अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'लापता लेडीज' के ट्रेलर को 'फाइटर' फिल्म के साथ सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। इसके साथ ही यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ का भी ट्रेलर 'फाइटर' फिल्म के साथ ही रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


पत्नी को इन स्टार्स ने दिए प्यारे-प्यारे नाम, आप भी जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


किरण राव ने किया 'लापता लेडीज' का निर्देशन
'लापता लेडीज' का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन ने किया है। इस फिल्म का निर्देशन किरण राव ने किया है। 'लापता लेडीज' की प्रोडक्शन टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म की रिलीज की तारीख का खुलासा करते हुए लिखा है, 'लापता लेडीज की खोज जारी है, मिलेंगे 1 मार्च 2024 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।'

कौन है 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट मुनव्वर की एक्स-गर्लफ्रेंड आयशा खान

इस दिन रिलीज होगी 'आर्टिकल 370'
'फाइटर' की रिलीज के साथ एक और फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर भी लांच किया जाएगा। यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' के टीजर को पहले ही रिलीज कर दिया गया है। 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम बेहद दमदार भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म के टीजर को देखकर ही दर्शकों में इस फिल्म के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed