फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Kartik Aaryan Dance Video Viral Actor sing Song of film Raja Hindustani Aye ho meri Zindagi me

Aamir-Kartik: आमिर कार्तिक ने शादी में जमकर किया डांस, 'आए हो मेरी जिंदगी में' गाकर लोगों को किया इंप्रेस

Tue, 31 Jan 2023 07:48 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 07:48 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर आमिर खान और कार्तिक आर्यन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उस दौरान दोनों ही कलाकार भोपाल एक शादी को अटेंड करने के लिए पहुंचे थे। साथ ही, पंजाबी सिंगर जसबीर भी उनके साथ देखे गए। 

विज्ञापन
Aamir Khan Kartik Aaryan Dance Video Viral Actor sing Song of film Raja Hindustani Aye ho meri Zindagi me
Aamir-Kartik - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार कुछ दिन पहले एक्स वाइफ किरण राव के साथ देखे गए। दोनों ही एक शादी के सिलसिले में भोपाल पहुंचे थे। इस शादी में कई बड़े सितारे और राजनेता मौजूद थे। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। हाल ही में शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में अभिनेता आमिर खान डांस करते हुए नजर आए।

विज्ञापन

Aamir Khan Kartik Aaryan Dance Video Viral Actor sing Song of film Raja Hindustani Aye ho meri Zindagi me
Aamir khan - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक संग आमिर खान ने किया डांस
ऐसे तो आमिर खान शादी समारोह या फिर इस प्रकार की सार्वजनिक जगह पर कम ही दिखाई देते हैं। हालांकि जब भी दिखते हैं तो चर्चा में आ जाते हैं। दरअसल, भोपाल की एक शादी में पहुंचने पर आमिर खान जमकर डांस करते हुए दिखाई दिए। आमिर के साथ कार्तिक आर्यन भी मस्ती करते नजर आए। वहीं, पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी भी दिखाई दिए। दरअसल, आमिर खान स्टेज पर अपनी ही सुपरहिट फिल्म राजा हिंदुस्तानी का गाना गुनगुनाते हैं। आमिर ने आए हो मेरी जिंदगी में गाना गाकर शादी में मौजूद सभी लोगों को इंप्रेस कर दिया। शादी में सचिन पायलट भी पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें-Pathaan World Wide Collection: देश से लेकर विदेश तक 'पठान' की गूंज, छह दिन में छुआ 600 करोड़ का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan Kartik Aaryan Dance Video Viral Actor sing Song of film Raja Hindustani Aye ho meri Zindagi me
Aamir khan-jasbir - फोटो : सोशल मीडिया

जसबीर ने आमिर संग साझा की तस्वीर
पंजाबी सिंगर जसबीर ने भी अपने सोशल मीडिया पर आमिर खान के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इस पर उन्होंने कैप्शन में लिखा था- दिल दा अमीर, आमिर खान। बता दें कि बीते साल आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब प्रदर्शन किया था। उनकी यह फिल्म बायकॉट की शिकार हुई थी, जिसके बाद आमिर ने एक्टिंग से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। बीते कुछ समय से आमिर अपने परिवार के साथ देखे जा रहे हैं। 
 



यह भी पढ़ें-Athiya- Kl Rahul: फिर ट्रोल्स के निशाने पर आईं अथिया, केएल राहुल के साथ देख यूजर बोले- लगता ही नहीं नई शादी है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed