फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan World Wide box office collection Day 6 Shahrukh Khan film collects 600 crore globally holds strong

Pathaan World Wide Collection: देश से लेकर विदेश तक 'पठान' की गूंज, छह दिन में छुआ 600 करोड़ का आंकड़ा

Tue, 31 Jan 2023 09:59 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 31 Jan 2023 09:59 AM IST
सार

'पठान' का कलेक्शन दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि 'पठान' से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। ऐसे में 'पठान' के छठवें दिन के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए है।

विज्ञापन
Pathaan World Wide box office collection Day 6 Shahrukh Khan film collects 600 crore globally holds strong
फिल्म पठान - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर 'पठान' हर दिन नया धमाका कर रही है। शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म ने मानो जैसे बॉलीवुड को बॉक्स ऑफिस पर जीवन दान दे दिया है। पिछले दो वर्षों से खराब दौर से गुजर रहा बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सिर्फ 'पठान' की बदौलत दुनियाभर में लाइमलाइट बटोर रहा है। फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर केवल छह दिनों में ताबड़तोड़ कमाई कर सबको हैरान कर दिया है। 'पठान' का कलेक्शन दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि 'पठान' से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। ऐसे में 'पठान' के छठवें दिन के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए है, जिनमें एक बार फिर 100 करोड़ रुपये का इजाफा देखा जा रहा है।

विज्ञापन

Pathaan World Wide box office collection Day 6 Shahrukh Khan film collects 600 crore globally holds strong
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विदेशों में गूंज रहा 'पठान'
25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'पठान' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर महज छह दिन सफलतापूर्वक 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में  दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉक्स ऑफिस पर  शुरुआती सप्ताह में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद जब 'पठान' मंडे टेस्ट देने मैदान में उतरी, तो इसमें भी फिल्म को शानदार सफलता मिली। इस एक्शन फ्लिक स्पाई थ्रिलर फिल्म ने सिर्फ छह दिन में 600 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से पठान इस हफ्ते के अंत तक बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये कमा सकती है।
Shamita Shetty: आमिर अली को डेट करने की खबरों पर भड़कीं शमिता शेट्टी, बोलीं- सिंगल और खुश हूं

विज्ञापन
विज्ञापन

Pathaan World Wide box office collection Day 6 Shahrukh Khan film collects 600 crore globally holds strong
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में 300 करोड़ पार
विदेशों में लाजवाब प्रदर्शन करने के वाली 'पठान' भारत में भी सफलता के झंडे गाड़ रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'पठान' ने भारत में 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने में कामयाब रही है और लगातार धुआंधार कमाई कर रही है। सोमवार को भी 'पठान' ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 303.75 करोड़ रुपये हो गया है।
Kushi: सामंथा और विजय देवरकोंडा की 'खुशी' को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन

Pathaan World Wide box office collection Day 6 Shahrukh Khan film collects 600 crore globally holds strong
पठान - फोटो : social media

'पठान' में रॉ एजेंट के किरदार में शाहरुख
सिद्धार्थ आनंद निर्देशित 'पठान' एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सलमान खान को एक धमाकेदार कैमियो करते भी देखा गया है। फिल्म में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ फील्ड एजेंट के रूप में नजर आ रहे हैं, वहीं जॉन विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। 
Khesari Lal Yadav: अंकल वाले विवाद के चक्कर में 'पापा' बने खेसारी, फोटो शेयर कर लिखा- अब गावा सोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed