फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan jets out of Mumbai with his ex wife Kiran Rao son Azad after daughter Ira Khan engagement

Aamir Khan: एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ घूमने निकले आमिर, यूजर्स बोले- 'भारत में डर लग रहा होगा?'

Fri, 25 Nov 2022 12:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 25 Nov 2022 12:32 AM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक बेटी आयरा की सगाई होने के बाद आमिर खान अब अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ क्वालिटी टाइम बिताने निकले हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan jets out of Mumbai with his ex wife Kiran Rao son Azad after daughter Ira Khan engagement
आमिर खान-किरण राव-आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता आमिर खान अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा आमिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर आमिर खान चर्चा में हैं। हाल ही में आमिर खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह कहीं घूमने निकले हैं। दिलचस्प बात यह है कि एयरपोर्ट पर आमिर अकेले नहीं दिखे, बल्कि उनके साथ एक्स-वाइफ किरण राव और बेटा आजाद भी साथ नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों मुंबई से बाहर कहीं घूमने गए हैं। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

Aamrapali Dubey: अयोध्या में आम्रपाली दुबे का सामान हुआ चोरी, होटल के कमरे से लाखों के गहने-मोबाइल गायब
विज्ञापन


बता दें कि आमिर खान ने दो शादियां की हैं। हालांकि, उनकी दोनों ही शादी टूट चुकी हैं। आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता के साथ की थी। आमिर और रीना के दो बच्चे जुनैद खान और आयरा खान हैं। 2002 में उनका तलाक हो गया। वर्ष 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी रचाई, लेकिन 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया। आमिर और किरण राव के एक बेटा आजाद है। हाल ही में आमिर खान की बेटी आयरा ने नुपुर शिखरे के साथ सगाई की है। आमिर खान का सगाई में डांस करते हुए का वीडियो खूब वायरल हुआ। बेटी की सगाई होने के बाद आमिर खान अब अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ क्वालिटी टाइम बिताने निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rani Chatterjee: रानी चटर्जी ने बताई पवन सिंह के साथ काम न करने की वजह, बोलीं- उनकी फिल्मों में हीरोइन...

वायरल वीडियो में तीनों गाड़ी से उतरकर एयरपोर्ट में जाते दिख रहे हैं। इस दौरान तीनों कैजुअल लुक में हैं। आमिर खान ने अपना ट्रैवलिंग तकिया भी ले रखा है। तीनों ने गाड़ी से उतरकर फोटग्राफर्स को बाकायदा पोज भी दिए। हालांकि, तीनों कहां घूमने निकले हैं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



आमिर और किरण को साथ देखकर यूजर्स हैरानी जता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर सवाल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शायद डर लग रहा है भारत में, इसलिए बाहर जा रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या नौटकीं है? जब साथ घूमना है तो तलाक क्यों लिया?' एक यूजर ने लिखा, 'फाइनली ये लोग भारत छोड़कर जा रहे हैं।' बता दें कि आमिर खान ने बीते वर्ष किरण राव से तलाक की बात सार्वजनिक की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की थी कि दोनों बतौर पति-पत्नी अपना रिश्ता खत्म कर रहे हैं। हालांकि, आगे भी दोनों के बीच दोस्ती बरकरार रहेगी और अपने बेटे के लिए भी हमेशा साथ हैं।
Aamrapali: आम्रपाली ने निरहुआ के बेटे पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed