Rani Chatterjee: रानी चटर्जी ने बताई पवन सिंह के साथ काम न करने की वजह, बोलीं- उनकी फिल्मों में हीरोइन...
आपको बता दें कि रानी चटर्जी का नाम पवन सिंह के साथ जोड़ा जाता रहा है। पवन सिंह के साथ रानी ने कई फिल्मों में काम किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। आए दिन वह खबरों में रहती हैं। फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में रानी ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा। यहां यूजर्स ने एक्ट्रेस से उनकी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछे। इस सेशन के दौरान एक्ट्रेस से एक यूजर ने एक्टर पवन सिंह को लेकर भी एक सवाल पूछा, जिसका रानी ने काफी दिलचस्प जवाब दिया।
खाकी: द बिहार चैप्टर के सितारों से पंकज शुक्ल की EXCLUSIVE मुलाकात
आपको बता दें कि रानी चटर्जी का नाम पवन सिंह के साथ जोड़ा जाता रहा है। पवन सिंह के साथ रानी ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी जोड़ी को 'देवरा बड़ा सतावेला', 'उमरिया कईली तोहरे नाम', 'सरकार राज' जैसी कई फिल्मों में लोगों ने खूब सराहा है। लेकिन लंबे समय से दोनों को बड़े पर्दे पर साथ नहीं देखा गया है। ऐसे में फैंस इसकी वजह जानना चाहते हैं। एक यूजर ने हाल ही में रानी से इसी से संबंधित एक सवाल किया कि 'आप पवन सिंह के साथ फिल्म क्यों नहीं करते अब?'
Psycho Lover Movies: इन फिल्मों में दिखाया गया जुनूनियत वाला प्यार, साइको लवर बन अभिनेताओं ने खूब डराया
यूजर के सवाल का जवाब देते हुए रानी ने लिखा, 'मैं उन फिल्मों को करना पसंद करती हूं, जिसमें मेरा किरदार बहुत अच्छा हो, उनकी फिल्मों में हीरोइन का काम कितना कम होता है। इसी वजह से नहीं करती। कोई अच्छी कहानी मिलेगी तो पक्का करेंगे।' रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी चटर्जी ने काफी कम उम्र में भोजपुरी सिनेमा में काम करना शुरू कर दिया था।
इसके अलावा रानी चटर्जी अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर भी चर्चा में हैं। रानी ने एक रील शेयर की है, जिसमें वह कार में बैठी नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, 'हम हैं नागिन तू सपेरा...।' रानी ने वीडियो में टेक्स्ट लिखा है, 'यह सभी ट्रोलर्स के लिए है। जिन्हें सिर्फ ट्रोलिंग के अलावा और कोई काम नहीं है शायद। और यह मत भूलना कf असली नागिन मैं ही हूं, डस लूंगी।' इसके साथ उन्होंने कई लाफिंग इमोजी पोस्ट किए हैं। रील के साथ कैप्शन में रानी ने लिखा है, 'नागिन, सुधर जाओ।'