फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhojpuri actress Aamrapali Dubeys millions of jewelry and mobile phone stolen from hotel room in ayodhya

Aamrapali Dubey: अयोध्या में आम्रपाली दुबे का सामान हुआ चोरी, होटल के कमरे से लाखों के गहने-मोबाइल गायब

Fri, 25 Nov 2022 12:35 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 25 Nov 2022 12:35 AM IST
सार

आम्रपाली दुबे के साथ अयोध्या में चोरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग करने अयोध्या पहुंचीं आम्रपाली के होटल के कमरे से कई कीमती चीजें जैसे मोबाइल फोन और गहने चोरी हो गए हैं। 

विज्ञापन
Bhojpuri actress Aamrapali Dubeys millions of jewelry and mobile phone stolen from hotel room in ayodhya
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का नाम किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बना रहता है। मीडिया में अक्सर अपने और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के रिश्ते और फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बनी रहने वाली आम्रपाली दुबे के आज सुर्खियों में आने की वजह कुछ और है। दरअसल, आम्रपाली दुबे के साथ अयोध्या में चोरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग करने अयोध्या पहुंचीं आम्रपाली के होटल के कमरे से कई कीमती चीजें जैसे मोबाइल फोन और गहने चोरी हो गए हैं। 

विज्ञापन

आम्रपाली दुबे ने उनके साथ हुई इस घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री ने बताया कि उनके तीन मोबाइल फोन समेत लाखों रुपयों के गहने भी चोरी हो गए् हैं। शूटिंग के सिलसिले में अयोध्या पहुंचीं भोजपुरी अभिनेत्री, कोतवाली नगर के सिविल लाइन में एक होटल में ठहरी हुई हैं। आम्रपाली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके होटल के कमरे से ही यह सब सामान चोरी हुआ है। शिकायत के बाद जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तब उन्हें आरोपी का सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है। ऐसे में सबूत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। 
Bigg Boss 16: 'क्यों आती हो मेरे पास... ', सुंबुल तौकीर खान पर भड़के शालीन भनोट, एक्ट्रेस को आया पैनिक अटैक

विज्ञापन
विज्ञापन

आम्रपाली दुबे के साथ हुई इस घटना के बारे में बताते हुए सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह के कहा, यह घटना गुरुवार सुबह 9 बजे के आसपास की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हमें अपनी छानबीन में एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें आम्रपाली दुबे के कमरे का दरवाजा खुला था। और उसी समय एक लड़का कमरे में घुसा और तीन मोबाइल और गहने लेकर कमरे से निकल गया। हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Aamrapali: आम्रपाली ने निरहुआ के बेटे पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed