फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir Khan helps Sanjay finish 'pk' on time

संजय की मदद के लिए आगे आए आमिर-हिरानी

Mon, 08 Apr 2013 11:33 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Apr 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
aamir Khan helps Sanjay finish 'pk' on time

फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' के पूरी होने को लेकर संशयपूर्ण खबरों के विपरीत आमिर खान ने संजय दत्त को सुनाई गई जेल की सजा के चलते इस फिल्म की शूटिंग की तारीखें तय कर दीं, ताकि संजू अपना काम जल्द खत्म कर सकें।

विज्ञापन


आमिर खान और राजकुमार हिरानी के संयुक्त निर्माण में बन रही इस फिल्म को प्रधानता देते हुए संजू के आत्मसमर्पण की तारीख 18 अप्रैल से पहले शूटिंग की सारी तारीखें तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन


53 वर्षीय संजय दत्त को सर्वोच्च न्यायालय ने 21 मार्च को पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। वर्ष 1993 में मुंबई में हुए बम विस्फोटों के बाद तलाशी में संजय के घर से अवैध हथियार मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा आमिर खान भी किरदार निभा रहे हैं। वह संजय दत्त के जेल जाने के पहले उन हिस्सों की शूटिंग करना चाहते हैं जिसमें वह संजय दत्त के साथ हैं।


हिरानी ने भी इसके लिए संजय का सहयोग किया। हिरानी ने पहले उन दृश्यों को लिख लिया जिसे वह संजय और आमिर के साथ फिल्माना चाहते हैं।

संजय के एक करीबी मित्र ने बताया, "फिल्म 'पीके' और संजू की भूमिका वाली किसी भी अधूरी फिल्म को लेकर अब कोई अनिश्चितता नहीं है।

वह अपूर्वा लाखिया की फिल्म 'जंजीर' पूरी कर चुके हैं। 'पुलिसगीरी' को लगभग पूरी कर चुके हैं। वह आमिर के साथ मिलकर हिरानी की फिल्म भी जल्द ही पूरी करने वाले हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed