आजाद को अभी से स्कूल भेजना चाहते हैं आमिर
आमिर और किरण राव अपने डेढ साल के बेटे आजाद को प्लेस्कूल भेजने की तैयारी में हैं लेकिन यह आदर्श माता पिता की तरह वह अपने बच्चे के लिए बेहतरीन स्कूल चाह रहे हैं।
यही वजह है कि इन दिनों आमिर और किरण प्लेस्कूल्स के चक्कर लगा रहे हैं। गौरतलब है कि बेटे आजाद के आने के बाद किरण ने अपने प्रोफेशनल करियर से ब्रेक ले लिया था क्योंकि आजाद की देखभाल करना किरण के ज्यादा मायने रखता है।
अब खबर ये है कि किरण वापस अपने काम पर लौटने की सोच रही हैं इसलिए वह कुछ समय के लिए अपने बेटे को प्ले स्कूल भेजने की सोच रही हैं ताकि उन्हें काम पर ध्यान देने का भी समय मिल सके।
आमिर खान वैसी भी घर पर ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं। ऐसी हालत में उन्हें आजाद को स्कूल भेजना सही लगा।