{"_id":"655ca40dc936200f55074f02","slug":"aamir-khan-and-kiran-rao-film-laapataa-ladies-to-release-on-1st-march-2014-makers-shares-movie-new-poster-2023-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laapataa Ladies: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी किरण राव की 'लापता लेडीज', फिल्म का नया पोस्टर भी हुआ जारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laapataa Ladies: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी किरण राव की 'लापता लेडीज', फिल्म का नया पोस्टर भी हुआ जारी
2011 में 'धोबी घाट' के साथ निर्देशन की शुरुआत करने के बाद किरण राव ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी। अब वे 'लापता लेडीज' के लिए एक बार फिर निर्देशक की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का एक दिलचस्प पोस्टर जारी किया गया, जिसने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी। इसके साथ फिल्म की नई रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है।
आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जियो स्टूडियोज ने फिल्म का आधिकारिक पोस्टर जारी किया। यह फिल्म ग्रामीण भारत पर आधारित है। इस वजह से पोस्टर में दो महिलाओं को घूंघट के नीचे अपना चेहरा ढंकते हुए दिखाया गया है और एक आदमी को हाथ में सूटकेस लेकर कहीं जाते हुए देखा जा सकता है।
3 of 5
लापता लेडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करने के साथ ही लापता लेडीज की नई रिलीज की तारीख की भी घोषणा की। फिल्म को पहले पांच जनवरी, 2024 को रिलीज करने की योजना बनाई गई थी। वहीं इस रिलीज डेट को आगे बढ़ाते हुए नई तारीख की घोषणा की गई है। जियो स्टूडियोज ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा ''लापता लेडीज की खोज अभी जारी है। मिलेंगे एक मार्च 2024 को आपकी नजदीकी सिनेमा घरों में।” वहीं, अब साफ है कि फिल्म एक मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लापता लेडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें लापता लेडीज की तो फिल्म का निर्देशन किरण राव ने किया है, जिन्होंने प्रशंसित अभिनेता आमिर खान के साथ इस परियोजना का सह-निर्माण किया है। संवाद स्नेहा देसाई ने लिखे थे। लापाता लेडीज को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। इसे प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में प्रदर्शित किया गया। लापता लेडीज में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। यह दो युवा दुल्हनों की कहानी है, जो एक ट्रेन यात्रा से अलग हो जाती हैं।
फिल्म का टीजर पहले आठ सितंबर को जारी किया गया था, जिसमें प्रशंसकों को इसकी कहानी की झलक मिली थी। इसमें दिखाया गया है कि कैसे महिलाओं के पति उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचते हैं। टीजर में उनके रोमांचित यात्रा की झलक मिली। वहीं अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।