फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir Khan and Katrina to have two songs in 'dhoom 3'

विलेन होकर भी कैटरीना संग गाना गाएंगे आमिर

Tue, 09 Jul 2013 05:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
aamir Khan and Katrina to have two songs in 'dhoom 3'

भले ही फिल्म 'धूम 3' में आमिर खान एक खतरनाक विलेन का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी हीरो वाली इमेज बरकरार रखने का फैसला किया है। वह इस फिल्म में हीरो की तरह की गाना गाएंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वे विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही इस एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धूम 3' में न केवल कैटरीना कैफ के साथ गाना गाते दिखाई देंगे, बल्कि डांस भी करते दिखेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें, तो कैटरीना के संग उनकी मौजूदगी दो गीतों में होगी। यूं आमिर ने अपने किरदार के बारे में अभी ज्यादा कुछ बताया नहीं है।

संभव है कि उनका रोल यशराज बैनर की ही फिल्म 'फना' जैसा ही कुछ हो। फना में उनकी भूमिका एक ऐसे व्यक्ति की थी, जो देखने में तो बहुत भोला था परंतु भीतर से बेहद खतरनाक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में आमिर खान के अलावा अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा की भी भूमिका है। अभिषेक बच्चन धूम सीरिज की तीनों फिल्मों में हीरो रह चुके हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed