फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aadar jain walks with mystery woman after split with tara sutaria fans wonder if she is his new girlfriend

Aadar Jain: तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद, दिवाली पार्टी में मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे पहुंचे आदर जैन?

Sun, 12 Nov 2023 02:25 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 12 Nov 2023 02:25 PM IST
सार

11 नवंबर 2023 की रात बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की दिवाली पार्टी में जहां कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं, वहीं एक शख्स जिसने सबका ध्यान खींचा, वह थे आदर जैन।

विज्ञापन
Aadar jain walks with mystery woman after split with tara sutaria fans wonder if she is his new girlfriend
आदर जैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

11 नवंबर 2023 की रात बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की दिवाली पार्टी में जहां कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं, वहीं एक शख्स जिसने सबका ध्यान खींचा, वह थे आदर जैन। सोशल मीडिया पर आदर जैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ मिस्ट्री गर्ल हाथों में हाथ डाले पार्टी में एंट्री करती नजर आ रही हैं। लोगों का कहना है कि ये आदर जैन की नई गर्लफ्रेंड है। 

विज्ञापन


हालांकि, वीडियो ने सभी को सरप्राइज कर दिया है कि क्या तारा सुतारिया द्वारा अपने ब्रेकअप की पुष्टि के कुछ दिनों बाद आदर जैन को एक नया प्यार मिल गया है। आदर और मिस्ट्री गर्ल हाथों में हाथ डालकर करीना के घर की ओर बढ़े। इस दौरान आदर एक ब्लैक कुर्ता और व्हाइट पायजामा में थे, जबकि मिस्ट्री गर्ल एक शिमरी क्रीम कलर के को-ऑर्ड सेट में थीं, जिन्होंने चोकर नेकलेस और मैचिंग हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। दोनों ने साथ में पैपराजी के सामने खूब पोज देते देखा गया। अभी तक आदर जैन की नई गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। ये लड़की कौन है इसे लेकर कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


आदर जैन को आखिरी बार एक विलेन रिटर्न्स (2022) में देखा गया था। एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अपूर्वा को लेकर तो सुर्खियों में हैं। साथ ही उनका नाम कार्तिक आर्यन के साथ भी जोड़ा जा रहा है। न्यूज 18 से बात करते हुए तारा सुतारिया ने हाल ही में खुलासा किया कि वे फिलहाल किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं। जब उनसे डेटिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिल्म का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, रजनीकांत ने खेल और धर्म को मिलाने पर उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed