फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth upcoming Film Lal Salaam Teaser Release Superstar raises voice against mixing Religion with Sports

Lal Salaam Teaser: फिल्म का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, रजनीकांत ने खेल और धर्म को मिलाने पर उठाई आवाज

Sun, 12 Nov 2023 02:02 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 12 Nov 2023 02:02 PM IST
सार

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने फिल्म 'लाल सलाम' का निर्देशन किया है। रजनीकांत के फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का टीजर आज दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन
Rajinikanth upcoming Film Lal Salaam Teaser Release Superstar raises voice against mixing Religion with Sports
फिल्म- लाल सलाम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म 'लाल सलाम' को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 'लाल सलाम' की जब से घोषणा हुई है, फिल्म तभी से चर्चा का विषय बनी हुई है। आज दिवाली के मौके पर रजनीकांत ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।  एक महत्वपूर्ण संदेश के साथ वह स्क्रीन पर वापस आए हैं। आज दिवाली के शुभ अवसर पर लाल सलाम का पहला टीजर जारी किया गया है। उन्होंने अपने फैंस को फिल्म की एक झलक दिखाई है। 

विज्ञापन

दिवाली पर रिलीज हुआ धमाकेदार टीजर

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने फिल्म 'लाल सलाम' का निर्देशन किया है। रजनीकांत के फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का टीजर आज दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया है। फैंस को फिल्म का टीजर बहुत पसंद आ रहा है। 'लाल सलाम' का दो मिनट से भी कम का टीजर फिल्म की एक दुनिया तैयार कर देता है।  

विज्ञापन


Salaar: नया पोस्टर जारी कर प्रभास ने फैंस को दिया दिवाली तोहफा, इस समय पर रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म और खेल को मिलाने पर सुपरस्टार ने कही ये बात

'लाल सलाम' के टीजर की शुरुआत एक गांव में क्रिकेट मैच से होती है, क्योंकि पिच पर काफी तनाव होता है। इसके बाद सांप्रदायिक झड़पें होने लगती हैं, जिनमें दंगे जैसे दृश्य भी देखने को मिल रहे हैं। रजनीकांत फिल्म में मोइदीन भाई की भूमिका में नजर आएंगे। रजनीकांत फिल्म में धमाकेदार एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। वीडियो के अंत में रजनीकांत कहते हैं, 'आपने खेल के साथ धर्म को मिला दिया है और बच्चों के दिमाग में जहर भर दिया है।' 


Baazigar: 'बाजीगर' के सेट पर शाहरुख से पहली बार मिली थीं काजोल, फिल्म के 30 वर्ष पूरे होने पर ताजा की यादें


इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

बता दें कि 'लाल सलाम' में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं रजनीकांत फिल्म में केमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म 'लाल सलाम' की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म अगले साल 2024 में पोंगल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

https://youtu.be/NCAozFtf-2I?si=yrxIPhKVukxPVpW0

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed