{"_id":"65e53a2d3e724c750375e314875439ca","slug":"a-new-girlfriend-in-randeep-s-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणदीप हुड्डा को मिली नई गर्लफ्रेंड ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणदीप हुड्डा को मिली नई गर्लफ्रेंड
मुंबई/ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री नीतू चंद्रा के साथ रणदीप हुड्डा के ब्रेकअप को अभी ज्यादा समय भी नहीं बिता है कि रणदीप ने फिर एक
विज्ञापन
नयी गर्लफ्रेंड ढूंढ ली है। सुष्मिता सेन और नीतू चंद्रा के बाद उनकी यह गर्लफ्रेंड भी अभिनेत्री ही है।
'मर्डर 3' फिल्म की अपनी हीरोइन अदिति राव हैदरी के साथ रणदीप इन दिनों डेटिंग कर रहे हैं। रणदीप और अदिति 'मर्डर 3' की शूटिंग के दौरान मिले और जल्द ही एक-दूसरे के नजदीक आने लगे।
सेट पर दोनों की बातचीत धीरे-धीरे बढ़ती गई और दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद आने लगा और यह साथ अब भी बरकरार है। अक्सर दोनों साथ में नजर आ ही जाते हैं साथ ही रणदीप हमेशा फोन के जरिए अदिति से जुड़े रहते हैं।
विज्ञापन
चाहे कितने भी शूटिंग में मशरूफ क्यों न हो। गौरतलब है कि अदिति राव की सत्यदीप मिश्र से पहले शादी हो चुकी थी उसके बाद उनका नाम अभिनेता अरूणोदय के साथ भी जुड़ा था।
विज्ञापन