फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   a girl claim imran hasmi his husband

एक लड़की ने किया इमरान की पत्नी होने का दावा

Fri, 19 Apr 2013 04:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Apr 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
a girl claim imran hasmi his husband

इमरान हाशमी की फिल्म 'एक थी डायन' शुक्रवार को रिलीज हुई। वह इस फिल्म के बारे में कुछ सोच पाते इसके पहले ही एक नया विवाद उनके गले आ पड़ा। यह विवाद एक लड़की की वजह से है जो इमरान हाशमी को अपना पति बता रही है।

विज्ञापन


रश्मि नाम की एक लड़की इमरान हाशमी के घर पहुंच गयी। वह लड़की उनके घर पहुंचकर इस बात का दावा करने लगी कि वह इमरान हाशमी उनके पति हैं।

यह पूरा वाक्या बुधवार की शाम को हुआ। इमरान हाशमी अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर फिल्म की प्राइवेट स्क्रीनिंग पर जा रहे थे। वे बाहर अपनी कार निकाल ही रहे थे कि एक लड़की अचानक उनकी कार के सामने आ गयी और कहने लगी कि वह उनकी पत्नी है।
विज्ञापन

 
रश्मि बार-बार कह रही थी कि इमरान ने रश्मि से इमरान सिद्दिकी नाम से शादी से की है और उनकी शादी लखनऊ में हुई थी। रश्मि का यह भी आरोप था कि इमरान के उनके साथ फिजिकल रिलेशन में भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान पर लगे इस आरोप को सुलझाने वहां पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस ने रश्मि से सारी जानकारी लेने की कोशिश की। बाद में लोगों को पता चला कि वह लड़की मानसिक रूप से असंतुलित हैं और उस लड़की के पति का नाम इमरान सिद्दिकी ही है।

पुलिस ने लड़की को फिलहाल अपने साथ रखा है। इमरान इस पूरे वाक्या से काफी परेशान हो गये और उनके परिवार वाले भी इस घटना से सकते में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed