{"_id":"7672da3a-c12a-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"a-chapter-on-priyanka-chopra-s-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में पढ़ाई जाएंगीं 'प्रियंका चोपड़ा' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्कूल में पढ़ाई जाएंगीं 'प्रियंका चोपड़ा'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 20 May 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक दर्शक प्रियंका चोपड़ा की ऐक्टिंग और डांस पर्दे पर देख रहे थे। अब प्रियंका चोपड़ा के बारे में किताबों से भी पढ़ा जा सकेगा। एक स्कूल की किताब में प्रियंका चोपड़ा पर आधारित एक पूरा चैप्टर होगा।
विज्ञापन
बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बारे में अब आप किताबों में भी पढ़ सकेंगे। मुंबई के स्प्रिंग डेल्स स्कूल की किताबों में एक पूरा चैप्टर प्रियंका चोपड़ा और उनकी फिल्मों के बारे में होगा।
विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स एक प्रतिष्ठित संस्था है। जिसकी विदेशों में भी शाखाएं हैं और इसे सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है। बताया जा रहा है कि आर्मी बैकग्राउंड होने की वजह से उन्हें पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। किताब में चैप्टर का नाम रोविंग फेमिली दिया गया है।
विज्ञापन
यह प्रियंका चोपड़ा के लिए नयी उपलब्धि होगी। अभी तक किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रेटी को कोर्स में शामिल नहीं किया गया है।