{"_id":"6ca40e40-d8cf-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"a-biscuit-launch-on-south-actor-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साउथ एक्टर के नाम पर जापान में आया बिस्किट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक साउथ एक्टर के नाम पर जापान में आया बिस्किट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 04:30 PM IST
विज्ञापन
साउथ एक्टर कलाकारों के नाम से मंदिर भारत में मंदिर बनने की कई खबरें आपने पहले सुनी होंगी। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि जापान की बिस्किट कंपनी ने अपने बिस्किट का नाम एक एक्टर के नाम पर रख दिया।
विज्ञापन
साउथ के सुपर स्टार राम चरण तेजा की पहली हिंदी फिल्म 'जंजीर' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वह प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखेंगे। यह अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'जंजीर' की रीमेक फिल्म है।
विज्ञापन
इस फिल्म से पहले राम चरण तेजा का नाम अलग वजह से चर्चाओं में है। राम चरण तेजा की फिल्म 'मगधीरा' जापान में सुपर हिट हुई। साउथ में यह फिल्म पहले ही हिट हो चुकी है।
विज्ञापन
यह फिल्म जापान में इतनी लोकप्रिय हुई कि जापान की एक बिस्किट कंपनी ने राम चरण तेजा के नाम से एक बिस्किट लांच कर दिया है।
"चरण लव क्रीम" नाम के इस बिस्किट को लोगों ने पसंद भी किया है। साउथ के कलाकार इस बात पर इतरा सकते हैं कि इस तरह का समर्थन हिंदी फिल्म के सुपर स्टार को भी नहीं मिलता है।