फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   9 interesting story about raanjhanaa

दिलचस्प हैं 'रांझणा' फिल्म यह नौ किस्से

Fri, 21 Jun 2013 04:43 PM IST
रोहित मिश्र
रोहित मिश्र Updated Fri, 21 Jun 2013 04:43 PM IST
विज्ञापन
9 interesting story about raanjhanaa

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'रांझणा' 21 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सोनम कपूर के अपोजिट साउथ एक्टर धनुष हैं। 'तनु वेड्स मनु' जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाले आनंद एल राय ने इस फिल्म को निर्देशित किया है।

विज्ञापन


सोनम कपूर इस फिल्म को अपनी सबसे बड़ी फिल्म मान रही हैं तो साउथ एक्ट्रेस धनुष इसे बॉलीवुड में अपनी जोरदार ओपनिंग के रूप में देख रहे हैं। यह फिल्म एक तरह की रोमांटिक फिल्म बतायी जा रही है।
विज्ञापन


फिल्म से जुड़ी 9 कहानियां

*फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने 2011 में इस फिल्म की प्लानिंग कर ली थी। तब वह इस फिल्म को शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के साथ बनाना चाहते थे। डेट की वजह से दोनों ही इस फिल्म से बारी-बारी हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


*फिर इस फिल्म के लिए सोनम कपूर और धनुष का नाम फाइनल हुआ। जब सोनम कपूर ने अपने अपोजिट धनुष का नाम सुना तो वह चौंक गयीं। उन्हें लगा कि बनारस के बैकग्राउंड में बन रही फिल्म में कोई साउथ एक्टर कलाकार कैसे जमेगा।

*इस फिल्म से पहले सोनम कभी भी धनुष से न तो मिली थीं और न ही उन्होंने धनुष की कोई फिल्म देखी थी। इस फिल्म के पहले सोनम ने सिर्फ धनुष का हिट गाना "कोलावरी डी"सुना था।

*इस फिल्म में सोनम कपूर और धनुष दोनों को ही स्कूल छात्र दिखना था। सोनम कपूर को स्कर्ट पहननी थी और धनुष को नीली पैंट के साथ सफेद कमीज वाली ड्रेस। यह दोनों ही इस बात को लेकर डरे हुए थे कि कहीं वे अपनी उम्र से बड़े न दिखें।

*फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने मेकअप और कैमरे के सहायता से इन दोनों को ही स्कूल का छात्र दिखाया है। यह कैमरे का ही कमाल है कि जब यह दोनों ड्रेस पहने हुए होते हैं तो उनकी लंबाई कम दिखती है।

*इस फिल्म में सोनम स्कूल की लड़की की तरह दिखें इसके लिए उन्होंने जया बच्चन की 'गुड्डी' सहित कई फिल्में बार-बार देखी। सोनम ने यह भी कि कहा है कि वह कई जगह गुड्डी को कॉपी करती नजर आएंगी।

*इस फिल्म में अदिति राव हैदरी को एक छोटा सा रोल करना था। बाद में कुछ समस्याओं की वजह से अदिति इस फिल्म से हट गयीं और वह रोल स्वरा भास्करा को मिल गया।

*फिल्म में अभय देओल प्रेम त्रिकोण बना रहे हैं। इस फिल्म के पहले भी अभय देओल सोनम कपूर के साथ 'आयशा' फिल्म कर चुके थे। हालांकि फिल्म में अभय देओल का रोल बहुत लंबा नहीं है।


*धनुष का हिंदी उच्चारण अच्छा नहीं है। इसलिए धनुष के हिस्से हिंदी के जो बड़े संवाद आए हैं उनकी डबिंग करायी गयी है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग बनारस में ही हुई है। लेकिन फिल्म में बनारस दिखाए गए कुछ हिस्से मुंबई के स्टूडियों में भी शूट हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed