फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   78th Cannes Film Festival: Alia Bhatt to make her Cannes debut this year says I am looking forward to it

Alia Bhatt: इस साल कान में होगा आलिया भट्ट का आगाज, रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा, बोलीं- 'बेहद खुश हूं'

Thu, 13 Mar 2025 06:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Mar 2025 06:34 PM IST
सार

78th Cannes Film Festival: आलिया भट्ट इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी। वे एक ब्यूटी ब्रांड के लिए रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरेंगी।

विज्ञापन
78th Cannes Film Festival: Alia Bhatt to make her Cannes debut this year says I am looking forward to it
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में कदम रखने जा रही हैं। कान में डेब्यू की पुष्टि खुद आलिया भट्ट ने की है। इसे लेकर आलिया भट्ट ने खुशी जताई। आलिया ने करीब दो साल पहले मेट गाला डेब्यू किया था। अब वे कान में अपनी खूबसूरत लुक से लाइमलाइट लूटेंगे। वे एक ब्यूटी ब्रांड के लिए रेड कार्पेट पर उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

विज्ञापन


Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने मीडिया से बेटी राहा की फोटो न लेने के लिए की विनती, बोलीं- कहीं कोई राहा को...

विज्ञापन

आलिया ने खुद की पुष्टि
बॉलीवुड में अपने अभिनय से लोकप्रियता बटोरने वाली आलिया भट्ट ने इंटरनेशनल स्तर पर भी खूब नाम कमाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आलिया अब कान मे डेब्यू करेंगी। खुद आलिया ने यह पुष्टि की है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने आज गुरुवार 13 मार्च को मुंबई में 'मीट-एंड-ग्रीट' सेशन का आयोजन किया था। यहां उन्होंने बताया कि वे इस साल कान में डेब्यू करेंगी।

Alia Bhatt:आलिया भट्ट ने मनाया अपना प्री-बर्थ डे सेलिब्रेशन, प्यार लुटाते दिखे पति रणबीर कपूर

मई में होगा कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने कहा, 'मैं इसका इंतजार कर रही हूं'। उन्होंने कहा, 'हां, मैं कान में डेब्यू कर रही हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं'। आलिया एक ब्यूटी ब्रांड के लिए पहली बार कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलेंगी। 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 13 मई से 24 मई, 2025 तक होगा।

विज्ञापन

आलिया ने पैपराजी के साथ मनाया जन्मदिन
आलिया भट्ट ने कान में डेब्यू की खबर अपने जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले शेयर की है। बता दें कि आलिया भट्ट 15 मार्च 2025 को अपना जन्मदिन मनाएंगी। उनका प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। वे पैपराजी के साथ अपना जन्मदिन मनाती नजर आईं। इस मौके पर रणबीर कपूर भी साथ दिखे। आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'अल्फा' में नजर आएंगी। रणबीर कपूर भी फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, इस फिल्म को नितेश तिवारी निर्देशित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed