फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   7 interesting story of lootera

'लुटेरा' के यह सात दिलचस्प किस्से तो जानिए

Thu, 04 Jul 2013 01:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Jul 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
7 interesting story of lootera

विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित फिल्म 'लुटेरा' इस शुक्रवार रिलीज हो रही

विज्ञापन
है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म अपने आप में कई दिलचस्प किस्से समेटे हुए है।

*'लुटेरा' फिल्म का बैकग्राउंड 50 के दशक का है। फिल्म इस दौर की लगे इसलिए फिल्म निर्देशक को कॉस्टयूम से लेकर शूटिंग स्थल तक में बहुत मेहनत करनी पड़ी। उन्हें कम से कम जन सुविधाएं दिखानी पड़ीं।

*फिल्म की शूटिंग कोलकाता से 350 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल एक छोटे से कस्बे में हुई। ऐसा कस्बा जहां विकास कम से कम दिखे। फिल्म में जिस घर का प्रयोग किया गया है वह भी काफी पुराना है।
विज्ञापन


*फिल्म में जो कारें प्रयोग की गई हैं वह ज्यादातर विंटेज कारं हैं। इन कारों को बड़े ही कठिनाई से प्राप्त किया गया। इसके अलावा कार चलाने के तरीके में भी कलाकारों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


*पूरी फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मॉर्डन कपनों में नहीं बल्कि साड़ी पहने हुए दिखाई देंगी। साड़ी के साथ उन्होंने लंबी आस्तीन वाले ब्लाउज पहने हैं। इस फिल्म के एक ही गाने में सोनाक्षी ने नौ साड़ियां पहनी हैं।

*फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी इस फिल्म को आज से करीब सात साल पहले बना रहे थे। लुटेरा की कहानी उनके जेहन में उनकी पहली फिल्म 'उड़ान' के पहले आ गई थी। लेकिन संयोग ऐसा रहा कि 'उड़ान' पहले बनी और यह फिल्म टल गई।

*'लुटेरा' के लिए सोनाक्षी से पहले विद्या बालन का नाम फाइनल था। निर्देशक इस फिल्म को विद्या बालन के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन फिल्म टल गई और जब फिल्म दोबारा बननी शुरु हुई तब विद्या की जगह निर्देशक को सोनाक्षी ज्यादा उपयुक्त लगीं।


*रणवीर सिंह का लुक इस फिल्म में क्लीन शेव है। 'रामलीला' में वह दाढ़ी में आ रहे हैं। विक्रमादित्य चाहते थे कि रणवीर इस फिल्म का प्रमोशन क्लीनशेव होकर ही करें लेकिन संजय लीला भंसाली ने उनकी बात नहीं मानी। रणवीर को मूंछों के साथ ही इस फिल्म का प्रमोशन करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed