{"_id":"18cc6446-d97b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"5-film-release-this-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दो नहीं इस शुक्रवार रिलीज होंगी पांच फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक दो नहीं इस शुक्रवार रिलीज होंगी पांच फिल्में
Updated Thu, 20 Jun 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के साथ इस शुक्रवार फिल्मों की भी बरसात होने जा रही है। 21 जून को एक-दो फिल्म नहीं पांच फिल्में रिलीज होंगी। यह सभी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं।
विज्ञापन
यह शुक्रवार फिल्म को शौकीन लोगों के लिए मजेदार गुजरने वाला है। इस शुक्रवार उन्हें अलग-अलग विषय की कई फिल्में देखने को मिलेंगी। रिलीज हो रही पांच फिल्मों में से तीन फिल्में बॉलीवुड और दो फिल्में हॉलीवुड की हैं।
विज्ञापन
रिलीज हो रही सबसे बड़ी फिल्म 'रांझणा' है। आनंद एल राय निर्देशित इस फिल्म में सोनम कपूर और धनुष मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह एक रोमांटिक फिल्म है। यह फिल्म मुसलमान लड़की और हिंदू लड़के के बीच प्रेम कहानी है।
विज्ञापन
रिलीज हो रही हिंदी की दूसरी फिल्म 'शार्टकट रोमियो' है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में नील नीतिन मुकेश ने मुख्य भूमिका निभायी है। उनके अपोजिट पूजा गुप्ता होंगी। अमीषा पटेल इस फिल्म में निगेटिव किरदार में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन सुशी गणेशन ने किया है।
रिलीज हो रही तीसरी फिल्म 'एनेमी' है। इस एक्शन फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, सुनील शेट्टी और केके मेनने ने मुख्य भूमिका निभायी है। मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती भी इस फिल्म में नजर आएंगे।
हॉलीवुड फिल्म 'वर्ल्ड वार जेड' भी इसी शुक्रवार रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में रिलीज होगी। एनीमेटड हॉलीवुड फिल्म 'मोनेस्टर यूनीवर्सिटी' भी इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है।