फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   5 bollywood actress not getting marriage

शादी क्यों नहीं कर रहीं हैं ये 5 हीरोइनें?

Mon, 21 Apr 2014 01:23 PM IST
Updated Mon, 21 Apr 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
 5 bollywood actress not getting marriage

सुष्मिता सेन एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी शादी की चर्चाएं तीन से चार बार उड़ी। अपने पूरे कैरियर में सुष्मिता सेन कई बार अफेयर में रही हैं। उनका सबसे लंबा अफेयर रणदीप हुड्डा के साथ चला। अपने कैरियर के पीक पर वह जिस भी हीरो के साथ काम करतीं उसके साथ उनका नाम जुड़ता। अभी कुछ दिनों पहले अफवाह आई थी कि वह वसीम अकरम के साथ शादी कर रही हैं। लेकिन यह अफवाह गलत साबित हुई।

विज्ञापन

प्रीति जिंटा का किस्सा

 5 bollywood actress not getting marriage

प्रीति जिंटा की भी शादी का इंतजार सभी कर रहे हैं। प्रीति पिछले कुछ सालों से व्यवसायी नेस वाडिया के संपर्क में रही हैं। दोनों ने मिलकर ही आईपीएल की टीम खरीदी थी। हालांकि वह बिजनेस पार्टनर अभी भी हैँ लेकिन वह अब लिव इन रिलेशनशिप में नहीं रहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रानी मुखर्जी की शादी कब?

 5 bollywood actress not getting marriage

रानी मुखर्जी की शादी भी एक बड़ा प्रश्‍न है। उनकी शादी उदय चोपड़ा से होगी यह तो तय है लेकिन यह शादी कब होगी इसका कुछ भी पता नहीं है। पिछले तीन सालों में यह अफवाह कई बार उड़ी कि रानी की शादी हो रही है लेकिन यह बातें अफवाह ही साबित हुईं।

विज्ञापन

ममता कुलकर्णी

 5 bollywood actress not getting marriage
ममता कुलकर्णी की शादी हुई है या नहीं इस बारे में रहस्य है। कुछ समय पहले एक अफवाह आयी थी कि उन्होंने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी रचा ली है। बाद में उन्होंने इस बात का खंडन कर दिया। ममता के अनुसार उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

रेखा ने नहीं की शादी

 5 bollywood actress not getting marriage

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने कभी शादी नहीं की। रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच का अफेयर लंबे समय तक चला। इस अफेयर की वजह से उनके और जया बच्चन के दांपत्य जीवन में तल्‍खी भी आ गई थी। कहा जाता है कि वह अमिताभ से ही शादी करना चाहती थीं जब ऐसा संभव नहीं हुआ तो उन्होंने शादी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed