{"_id":"462e0f9c-eeb7-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"5-big-films-release-this-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शुक्रवार आपके लिए रिलीज होंगी ये फिल्में ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शुक्रवार आपके लिए रिलीज होंगी ये फिल्में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Jul 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई के महीने में फिल्मों की बरसात जारी है। इस सप्ताह दो बॉलीवुड की और तीन हॉलीवुड की फिल्में रिलीज हो रही हैं। सबसे ज्यादा उम्मींद दाउद इब्राहिम पर आधारित फिल्म 'डी डे' से है।
विज्ञापन
दाउद इब्राहिम और अंडरवर्ल्ड से जुड़ी फिल्म 'डी डे' इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। निखिल आडवाणी निर्देशित इस फिल्म दाउद इब्राहिम की भूमिका ऋषि कपूर निभा रहे हैं। इस फिल्म में दो भारतीय अधिकारी दाउद को पकड़ने के लिए पाकिस्तान जाते हैं।
विज्ञापन
इन दो सैन्य अधिकारियों की भूमिका अर्जुन रामपाल और इरफान खान ने निभाईं है। इन दोनों अधिकारियों के साथ हुमा कुरैशी भी हैं। फिल्म में श्रुति हसन ने एक पाकिस्तानी वेश्या का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
रिलीज हो दूसरी फिल्म 'रमैय्या वस्तावैय्या' है। प्रभुदेवा निर्देशित इस रोमांटिक फिल्म में हीरो के रूप में गिरीश कुमार का डेब्यू हो रहा है। गिरीश कुमार के साथ श्रुति हसन लीड रोल में नजर आएंगी।
अंग्रेजी में बनायी गई 'शिप ऑफ थीसिस' भी इसी शुक्रवार रिलीज होगी। इस फिल्म की मेकिंग से किरण राव भी जुड़ी रही हैं।
हॉलीवुड की तीन फिल्में भी 19 जुलाई को रिलीज हो रही हैं। 'व्हाइट हाउस डाउन', 'रेड 2' और 'द कनज्यूरिंग' भी इसी शुक्रवार रिलीज होंगी।