फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   25 Years of Satya Ram Gopal Varma revealed he named his film after a girl he was in love with

Satya: 'गर्लफ्रेंड की वजह से राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का नाम रखा था 'सत्या', 25 साल बाद किया दिलचस्प खुलासा

Tue, 04 Jul 2023 06:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 04 Jul 2023 06:39 PM IST
सार

राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में फिल्म को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने इस राज से भी पर्दा उठा दिया कि आखिर उनकी इस फिल्म का नाम सत्या क्यों रखा गया।

विज्ञापन
25 Years of Satya Ram Gopal Varma revealed he named his film after a girl he was in love with
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 1998 में आई फिल्म सत्या को कल्ट फिल्मों में शुमार किया जाता है। इस फिल्म से मनोज वाजपेयी समेत कई अभिनेताओं की किस्मत चमक गई थी। राम गोपाल वर्मा निर्देशित सत्या को उस समय दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से धीरे-धीरे टिकट खिड़की पर इसने रफ्तार पकड़ ली थी। बीते दिनों इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे किए हैं। 

विज्ञापन

Manoj Bajpayee: फिल्म 'सत्या' के बाद खुल गई थी मनोज बाजपेयी की किस्मत, इंडस्ट्री में मिलने लगे थे काम

विज्ञापन

इस वजह से फिल्म का नाम रखा सत्या

फिल्म कंपेनियन के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने इस राज से भी पर्दा उठा दिया कि आखिर उनकी इस  फिल्म का नाम सत्या क्यों रखा गया। निर्देशक ने कहा कि उन्होंने अपनी फिल्म का नाम उस लड़की के कारण रखा, जिससे वह कॉलेज में प्यार करते थे। रामू ने कहा, "सत्या उस लड़की का नाम था, जिससे मैं कॉलेज में प्यार करता था। मैं चाहता था कि वह इंप्रेस हो। यही एकमात्र कारण था। इसको उचित ठहराने के लिए मैंने चक्रवर्ती के किरदार का नाम सत्या रखा था।" 

मनोज को दिया भीकू का रोल

उन्होंने आगे कहा, "वास्तव में मेरे दिमाग में कोई नायक नहीं था। बात सिर्फ इतनी है कि नायक का नाम सत्या है, अन्यथा यह फिल्म सबकी है। ऐसा नहीं है कि कोई नायक है और कोई और खलनायक की भूमिका निभा रहा है।" इस बातचीत के दौरान, रामू ने यह भी बताया कि शुरुआत में मुख्य भूमिका के रूप में मनोज बाजपेयी को चुनने के बावजूद, उन्होंने बाद में उन्हें भीकू म्हात्रे की भूमिका निभाने के लिए क्यों कहा। निर्देशक को लगा कि भीकू के किरदार के साथ न्याय करने के लिए एक विश्वसनीय अभिनेता की जरूरत है। इसलिए उन्होंने बाजपेयी से सत्या की नहीं बल्कि भीकू की भूमिका पर विचार करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन

'बंदा' में आए थे नजर

बता दें कि बाजपेयी ने पहले एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि जब उन्हें पता चला कि वह अब मुख्य भूमिका नहीं निभाएंगे तो उनका दिल टूट गया था।  वर्क फ्रंट की  बात करें तो हाल ही में मनोज एक बंदा ही काफी है फिल्म में नजर आए थे। ओटीटी पर रिलीज हुई यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी बाद में इसे सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित किया गया था। 
Ram Charan: 'लियो' में हुई राम चरण की एंट्री? वायरल तस्वीर से अटकलों का बाजार गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed