तमिल सुपरस्टार विजय वर्तमान में अपनी फिल्म 'लियो' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म को मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी बज बन चुका है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें कई सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Vijay Varma: एक्टर विजय वर्मा ने की पैपराजी संग ऐसी हरकत, वीडियो देख आप भी हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
2 of 5
लोकेश कनगराज, राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। लियो से अब कथित तौर पर राम चरण का नाम जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरआर स्टार इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण ने चार जुलाई को लंच पर डायरेक्टर लोकेश कनगराज से मुलाकात की। इस मुलाकात से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
3 of 5
राम चरण
- फोटो : social media
डायरेक्टर और एक्टर का एक फोटो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तस्वीर में दोनों कलाकारों के एक साथ देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अभिनेता विजय ने भी दोपहर के भोजन के लिए राम चरण और लोकेश कनगराज से मुलाकात की। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
4 of 5
विजय के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'लियो' का पोस्टर
- फोटो : social media
बता दें कि 'लियो' की शूटिंग इस साल जनवरी में शुरू हुई थी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल चल रहा है। इसमें विजय, तृषा, अर्जुन, संजय दत्त, प्रिया आनंद, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, मंसूर अली खान, मैथ्यू थॉमस, सैंडी और कई अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं।
5 of 5
'लियो'
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'ना रेडी' को रिलीज किया गया। बहुत कम समय में ही यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया, लेकिन इस गाने पर विवाद भी शुरू हो गया था। एक एक्टिविस्ट ने फिल्म पर ड्रग्स और हिंसा को महिमामंडित करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
Ameesha Patel: 'मंगल पांडे' में रानी नहीं होने वाली थीं आमिर की हीरोइन, अमीषा बोलीं- वह तो सिर्फ एक डांस...