फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   2013 to be year of bollywood sequels and remakes

2013 में रीमेक फिल्मों का रहेगा बोलबाला

Mon, 31 Dec 2012 12:22 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
नई दिल्ली/आईएएनएस Updated Mon, 31 Dec 2012 12:22 PM IST
विज्ञापन
2013 to be year of bollywood sequels and remakes

2013 दस्तक देने को है और 'रेस 2', 'वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई 2', 'हिम्मतवाला' और 'चश्मे बद्दूर' जैसी फिल्में और रीमेक के अलावा फिल्मी दुनिया की झोली में इस तरह का और भी बहुत कुछ है।

विज्ञापन


वित्तीय रूप से भी हिंदी फिल्मोद्योग के लिए आने वाला साल सकारात्मक वर्ष साबित होने वाला है। कारोबार के विशेषज्ञों ने आने वाले साल में हर बाक्स ऑफिस कारोबार का 200 करोड़ रुपए रहने का अनुमान जाहिर किया है।
विज्ञापन


श्रींगर फिल्म्स के बालकृष्ण श्राफ ने बताया, 'मैं समझता हूं कि हर साल में उद्योग का विकास होता है और अभी तक कोई गिरावट नहीं हुई है। 2013 पिछले साल 2012 के मुकाबले बेहतर साबित होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'टेबल नं. 21' के प्रदर्शन के साथ साल का आगाज होगा। इस फिल्म में राजीव खंडेलवाल और टीना देसाई ने काम किया है। लिएंडर पेस 'राजधानी एक्सप्रेस' में निर्देशक के रूप में नजर आएंगे। दोनों ही छोटे बजट की फिल्में हैं।


इसके बाद विशाल भारद्वाज की 'मटरू की बिजली का मनडोला' का नंबर आता है। इस फिल्म में इमरान खान, अनुष्का शर्मा और पंकज कपूर ने काम किया है। इसके बाद सुधीर मिश्र की बोल्ड और गंभीर फिल्म 'इनकार' का नंबर आता है। इस फिल्म के बाद अब्बास मस्तान की 'रेस 2' जो 2008 में बनी 'रेस' का सीक्वल है, का स्थान है। इस फिल्म में सैफ अली खान और अनिल कपूर ने काम किया है साथ ही फिल्म में जॉन आब्राहम, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नाडिज और अमीषा पटेल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed