फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now yashraj banner and sunny deol become friend

20 साल बाद मिले सनी देओल और यशराज बैनर

Sat, 13 Apr 2013 05:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Apr 2013 05:18 PM IST
विज्ञापन
now yashraj banner and sunny deol become friend

यशराज फिल्म्स और सनी देओल के रिश्तों में फिल्म 'डर' के बाद से ही दरार आ गयी थी। चूंकि सनी को ऐसा महसूस हुआ था कि फिल्म 'डर' में सारी लोकप्रियता शाहरुख खान को मिल गयी थी। जबकि फिल्म के अभिनेता वह थे।

विज्ञापन


बाद में इसके लिए सनी देओल ने यशराज फिल्मस को दोषी ठहराया था। लेकिन अब खबर है कि 20 सालों के बाद अब यशराज फिल्मस ने सनी से हाथ मिला लिया है।

सनी देओल यशराज की किसी फिल्म में तो काम नहीं करने जा रहे हैं, लेकिन सनी देओल के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' के संगीत के म्यूजिक राइट्स यशराज फिल्म्स खरीदना चाहता है।
विज्ञापन


हालांकि अभी फिलहाल इस पर केवल बातचीत ही चल रही है। सनी ने भी इस बार इनकार नहीं किया है। अगर ऐसा होता है तो 20 साल के बाद पहली बार सनी और यशराज फिल्म्स का नाम किसी प्रोजेक्ट पर साथ साथ जुड़ेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सनी देओले ने शाहरुख खान से कई सालों पहले सुभाष घई की एक पार्टी में ही हाथ मिला कर अपने सारे गिले शिकवे दूर कर लिये थे।

वर्तमान में धर्मेंद्र से शाहरुख के अच्छे रिश्ते हैं। लेकिन सनी ने यशराज से दूरी बरकरार रखी थी। वह यश चोपड़ा के निधन के वक्त भी उनके अंतिम संस्कार या प्रार्थना समारोह में शामिल नहीं हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed