फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   2 another amitabh bachchan hits to be remade

रीमेक के मामले में भी हिट हैं अमिताभ बच्चन

Tue, 02 Jul 2013 04:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Jul 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
2 another amitabh bachchan hits to be remade

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को रीमेक फिल्मों का भी शहंशाह कहा जाना चाहिए। अब तक जितनी भी फिल्मों के रीमेक घोषित हुए हैं उनमें सबसे ज्यादा फिल्में अमिताभ बच्चन की हैं।

विज्ञापन


हाल ही में अमिताभ बच्चन की दो फिल्मों के रीमेक घोषित हुए हैं। यह फिल्में 'अंधा कानून' और 'आखिरी रास्ता' हैं।
'कहानी' फिल्म के निर्माता जयंतीलाल गाडा इन दोनों फिल्मों के रीमेक राइट्स खरीदने की तैयारी में हैं।

इन दिनों बॉलीवुड में जैसे रीमेक फिल्मों की बाढ़ आयी है। 70 के दशक की फिल्मों के रीमेक करने से शुरु हुआ यह सिललिसा अब 90 के दशक की फिल्मों तक आ गया है।
विज्ञापन


90 के दशक की कई फिल्मों की रीमेक फिल्में घोषित हो चुकी हैं। रीमेक करने की इस चाहत में फिल्मकारों को सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन भा रहे हैं।

अमिताभ बच्चन की अब तक की तीन फिल्मों 'डॉन', 'अग्निपथ' और 'जंजीर' के रीमेक बन चुके हैं। 'जंजीर' को छोड़कर बाकी दोनों फिल्में रिलीज होकर हिट हो चुकी हैं। 'जंजीर फिल्म बनकर तैयार है और इसी साल सितंबर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों के बाद अमिताभ बच्चन की दो और फिल्मों के रीमेक घोषित हो गए हैं। अमिताभ की 'आखिरी रास्ता' और 'अंधा कानून' की भी रीमेक फिल्में जल्द ही बनने वाली हैं।

इस तरह से देखें तो अमिताभ बच्चन की पांच फिल्मों के रीमेक बन चुके हैं। वह इंडस्ट्री के पहले ऐसे कलाकार हैं जिनकी खाते में इतनी रीमेक फिल्में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed