फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   12 films release this friday

रिकॉर्डः इस शुक्रवार रिलीज हो रही हैं 12 फिल्में

Wed, 24 Jul 2013 01:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 01:04 PM IST
विज्ञापन
12 films release this friday

फिल्म रिलीज के मामले में आने वाला शुक्रवार एक रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इस शुक्रवार को 12 फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों में से एक फिल्म पूनम पांडेय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नशा' भी है।

विज्ञापन


26 जुलाई हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। यह रिकॉर्ड एक ही दिन में सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज होने का है। 26 जुलाई को एक साथ 12 फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें से 6 फिल्में हिंदी की, 4 क्षेत्रीय भाषाओं की और 2 हॉलीवुड की है।
विज्ञापन


रिलीज हो रही हिंदी की 6 फिल्मों से कोई फिल्म बड़े बैनर या स्टारकॉस्ट की नहीं है। ऐसे में यह फिल्में छोटे शहरों में रिलीज होती हैं या नहीं यह भी देखना होगा। आइए नजर डालते हैं कि रिलीज हो रही इन फिल्मों पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम पांडेय की 'नशा'

यह फिल्म अपने बनने के साथ ही चर्चाओं में रही है। सेक्स सनसनी पूनम पांडेय इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने से कम उम्र के लड़के के प्यार में पड़ जाती है। फिल्मों में बोल्डनेस पसंद करने वाले दर्शक इस फिल्म को देख सकते हैं।

कॉमिक थ्रिलर 'बजाते रहो'

शशांत शाह निर्देशित कॉमिक थ्रिलर फिल्म 'बचाते रहो' भी 26 जुलाई को रिलीज होगी। डार्क शैली की इस कॉमेडी फिल्म में तुषार कपूर, विनय पाठक और रणवीर शौरी ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सनी देओल की 'आई लव न्यू ईयर'


यह फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होनी थी। रिलीज होने के ठीक दो दिन पहले इसे टाल दिया गया है। यह सनी देओल की पहली कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ कंगना रणावत नजर आएंगी। सनी को कॉमेडी करते देखने की इच्छा रखने वाले इस फिल्म को देख सकते हैं।

रोमांटिक फिल्म 'लव यू सोणियो'


रोमांटिक फिल्म 'लव यू सोणियो' भी 26 जुलाई को रिलीज होने वाली है। ज्वॉय रंजन निर्देशित इस फिल्म में तनुज विरवानी और नेहा हिंगे ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म की स्टारकॉस्ट को देखकर इस फिल्म से बहुत उम्मींदे नहीं की जा सकती हैं।

प्रतीक बब्बर की 'इशक'


'माई नेम इज पिंटो' के बाद प्रतीक बब्बर एक बार फिर 'इशक' फिल्म से सोलो हीरो के रूप में आ रहे हैं। उनकी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अमायरा दस्तूर उनके अपोजिट होंगी। फिल्म का जो ट्रेलर और गाने अभी जारी हुए हैं उसमें यह जोड़ी बहुत अच्छी लग रही है। सलमान खान भी इस फिल्म की प्रशंसा कर चुके हैं।

कॉमिक थ्रिलर 'उप्स ए देसी' भी


कॉमिक थ्रिलर फिल्म 'उप्स ए देसी' भी 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। जेनर जोस निर्देशित इस फिल्म में बुलाई शाह और आनंद खालिद मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को बड़े शहरों के अलावा शायद ही छोटे शहरों में जगह मिले।

हॉलीवुड फिल्म द वोलेराइन

हॉलीवुड फिल्म द वोलेराइन भी इसी शक्रवार रिलीज हो रही है। इस फिल्म में हग जैकमेन ने मुख्य भूमिका निभायी है। इसके अलावा एक और हॉलीवुड फिल्म द टू लिस्ट भी इस शुक्रवार रिलीज होगी।


पंजाबी और साउथ फिल्में भी

पंजाबी फिल्म 'बेस्ट ऑफ लव' भी इसी शुक्रवार को रिलीज होगी। पंजाबी कॉमेडी फिल्मों के शौकीन इस पर दांव आजमा सकते हैं। इसके अलावा तमिल भाषा की तीन फिल्में भी रिलीज होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed