फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mohammed Rafi 100th Birth Anniversary when sp balasubramaniam got emotional hearing song on tea stall

100 Years of Rafi: रफी का गाना सुनकर रो पड़ते थे ये गायक, छह महीने तक यह देखकर परेशान रहा चायवाला

Tue, 24 Dec 2024 10:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 24 Dec 2024 10:59 AM IST
सार

Mohammed Rafi: मोहम्मद रफी की 100वीं जयंती पर आज हम आपको एक दिलचस्प घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे एसपी बालासुब्रमण्यम ने साझा किया था। इस बारे में वह कई कार्यक्रम में बता चुके हैं।

विज्ञापन
Mohammed Rafi 100th Birth Anniversary when sp balasubramaniam got emotional hearing song on tea stall
मोहम्मद रफी, एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : इंस्टाग्राम- mohammed_rafi_sahab_, एस पी बालासुब्रमण्यम

विस्तार

24 दिसंबर 2024 यानी आज मोहम्मद रफी की 100वीं जयंती है। वह एक ऐसे गायक थे, जिनकी आवाज ने भारतीय सिनेमा और संगीत जगत को अनगिनत हिट गाने दिए। रफी साहब की आवाज का जादू आज भी लोगों के दिलों में गूंजता है। कई गीतकार, संगीतकार और गायक उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Baby John Advance Booking: एडवांस बुकिंग में वरुण की बेबी जॉन ने कमाए करोड़ों, क्या दे पाएगी पुष्पा 2 को टक्कर

विज्ञापन

 एसपी बालासुब्रमण्यम ने साझा किया था दिलचस्प किस्सा

उनकी आवाज की ताकत का एहसास मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के एक अनुभव से भी होता है, जिसने रफी साहब की आवाज और उनके गानों के प्रभाव को बेहद खूबसूरती से व्यक्त किया। दिल छून लेने वाली इस घटना को खुद बालासुब्रमण्यम ने साझा किया था। एसपी बालासुब्रमण्यम ने एक कार्यक्रम में रफी साहब से जुड़ा दिलचस्प किस्सा बताते हुए कहा था कि जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे और गायन में अपना करियर शुरू भी नहीं किया था, तब वह रोज साइकिल से कॉलेज जाते थे। रास्ते में एक चाय की दुकान थी, जहां पुराने गाने रेडियो पर बजते थे। इस दौरान हफ्ते में कम से कम तीन दिन रफी साहब का एक खास गाना बजता था। हालांकि, उस वक्त बालासुब्रमण्यम को यह नहीं पता था कि यह गाना किस फिल्म का है और न ही यह कि यह गाना रफी साहब ने गाया है।
यह भी पढ़ें- Allu Arjun: पूछताछ के लिए घर से रवाना अल्लू अर्जुन, संध्या थिएटर में भगदड़ मामले में अभिनेता से होगी पूछताछ

Mohammed Rafi 100th Birth Anniversary when sp balasubramaniam got emotional hearing song on tea stall
मोहम्मद रफी, एस पी बालासुब्रमण्यम - फोटो : इंस्टाग्राम- mohammed_rafi_sahab_, एस पी बालासुब्रमण्यम
गाने सुनकर रो पड़ते थे 

गाने को सुनकर वह साइकिल रोककर खड़े हो जाते और उसे सुनते वक्त उनकी आंखों से आंसू निकल जाते। यह सिलसिला छह महीने तक चलता रहा। एक दिन, चायवाले ने उनसे पूछा, "तुम हर रोज यह गाना सुनने आते हो और हर बार रोते हो। ऐसा क्यों?" इस सवाल का जवाब देते हुए बालासुब्रमण्यम ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं ऐसा क्यों करता हूं।" यह गाना था फिल्म कश्मीर की कली का मशहूर गीत 'दीवाना हुआ बादल'।

विज्ञापन

कुछ समय बाद चायवाले को बताई थी वजह

कुछ समय बाद एसपी बालासुब्रमण्यम अपनी कार से उसी रास्ते से गुजर रहे थे। तभी चायवाले की दुकान के पास से गुजरते हुए रुककर उन्होंने उस दुकानदार से कहा, "मैं वही हूं, जो रोज साइकिल से आता था और गाना सुनकर रोता था। अब मुझे पता चला है कि मैं क्यों रोता था।" उन्होंने आगे कहा, "मैं इंसानों को गाते हुए सुनता था, लेकिन जब रफी साहब गाते थे तो मुझे लगता था कि मैं भगवान को गाते हुए सुन रहा हूं।"

संगीत के जरिए लोगों के दिलों में जिंदा हैं मोहम्मद रफी

एसपी बालासुब्रमण्यम से जुड़ी यह घटना यह बताती है कि रफी साहब की आवाज में वह दिव्यता और भावनात्मक गहराई थी, जो सिर्फ संगीत को नहीं, बल्कि आत्मा को भी छू जाती थी। रफी साहब का संगीत आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। उनका संगीत एक विरासत है, जो हमेशा भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed