फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood khans Amir khan shah rukh khan and salman khan reunite for loveyapa screening

Bollywood Khans: तीनों खान को साथ देखकर फैंस हुए उत्साहित, बोले- इस माैके पर स्क्रीनशाॅट लेना तो बनता है

Thu, 06 Feb 2025 12:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 06 Feb 2025 12:46 PM IST
सार

Bollywood Khans: बॉलीवुड के तीनों खान शाहरुख, सलमान और आमिर खान को एक बार फिर साथ देखा गया, जिसके वायरल फोटो-वीडियो में फैंस की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन
Bollywood khans Amir khan shah rukh khan and salman khan reunite for loveyapa screening
बॉलीवुड खान - फोटो : एक्स

विस्तार

बहुत कम ही मौके होते हैं, जब शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान को उनके फैंस कहीं एक साथ देख पाते हैं। इससे पहले ये तीनों खान अंबानी के घर पर हो रही शादी में एक साथ मंच पर डांस करते हुए दिखे थे।

विज्ञापन


इस वजह से साथ आए तीनों खान

7 फरवरी को आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की पहली सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म आ रही है, जिसका नाम ‘लवयापा’ है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए ये तीनों खान एक जगह पर पहुंचे, जहां उन्होंने आमिर खान के बेटे जुनैद का उत्साहवर्धन किया। शाहरुख खान गाड़ी से उतरते ही आमिर खान को गले लगते हुए दिखते हैं, वहीं सलमान खान भी आमिर खान के साथ फोटो खिंचाते दिख रहे हैं। हालांकि ये तीनों खान किसी भी पल एक साथ नहीं दिखे।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: बुधवार के कलेक्शन में स्काई फोर्स से आगे निकली ‘देवा’, जानें कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood khans Amir khan shah rukh khan and salman khan reunite for loveyapa screening
कमेंट्स - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर छा गए तीनों खान, आए शानदार कमेंट्स

तीनों खान के एक जगह पहुंचते ही सोशल मीडिया पर इन तीनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगते हैं। इसपर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने आमिर और सलमान का वीडियो पोस्ट किया तो उसपर एक यूजर कमेंट करता है, अमर-प्रेम, वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, एक सलमान भाई हैं, जिनसे हर कोई रिश्ता बना कर रखता है। आमिर खान और शाहरूख खान के वीडियो पर भी लोग प्रतिक्रियाएं देते हैं, जहां एक यूजर लिखता है, बहुत समय बाद इन दोनों को एक साथ देखा, वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, मैंने तो शाहरुख और आमिर खान का स्क्रीनशॉट ले लिया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Vidaamuyarchi: सुबह 4 बजे के शोज का हाल देखकर रह जाएंगे दंग, अजीत कुमार की फिल्म को मिला फैंस का प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed