Ranveer Allahbadia: पाकिस्तान को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया ने की पोस्ट, भड़के यूजर्स, बोले- कभी नहीं सुधरेगा
Ranveer Allahbadia Post on Pakistan: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान को लेकर एक पोस्ट की। इसके बाद इसे डिलीट कर दिया। अब यूजर्स रणवीर की आलोचना कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विस्तार
हाल ही में विवादों में रहे यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। हाल ही में रणवीर ने पाकिस्तान के लोगों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। इसके बाद इसे डिलीट कर दिया। अब उन्हें ऑनलाइन आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
रणवीर ने पाकिस्तानियों के लिए किया ट्वीट
शनिवार को साझा की गई पोस्ट में रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा कि उनके मन में पाकिस्तानियों के लिए कोई नफरत नहीं है और अगर पड़ोसी देश के लोगों को लगता है कि भारतीय नफरत फैला रहे हैं तो वह माफी मांगते हैं।
उन्होंने पोस्ट में लिखा 'प्यारे पाकिस्तानी भाइयों और बहनों, मुझे इस पोस्ट के लिए कई भारतीयों से नफरत मिलेगी, लेकिन यह कहना जरूरी है। कई भारतीयों की तरह, मेरे दिल में भी आपके लिए नफरत नहीं है। हममें से कई लोग शांति चाहते हैं। जब भी हम पाकिस्तानियों से मिलते हैं, तो आप हमेशा प्यार से हमारा स्वागत करते हैं।'
Beer biceps Ranveer Allahabadia asking "sorry" in his deleted instagram slide posts. This is disrespectful to the soldiers who were in frontlines protecting our country.
Govt needs to take action on him and dhruv rathee channel which operates in India but sympathizes with 🇵🇰 pic.twitter.com/33bSZhLF9v
— ً (@gigglekook) May 10, 2025
रणवीर अल्लाहबादिया ने आगे लिखा 'लेकिन आपका देश सरकार नहीं चलाती। यह आपकी सेना और आपकी सीक्रेट सर्विस (आईएसआई) चलाती है। औसत पाकिस्तानी इन दोनों चीजों से बहुत अलग हैं। औसत पाकिस्तानी के दिल में शांति और समृद्धि के सपने होते हैं। इन दो खलनायकों ने आजादी के बाद से आपकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है।'
Shameful
— Mukesh Ambani (@_MukeshAmbani) May 10, 2025
Beer biceps Ranveer Allahabadia now openly comes out in support of Pakistanis. After uproar, he deleted the posts. pic.twitter.com/biu6B5RpQP
रणवीर ने आगे लिखा 'अगर आपको लगता है हम नफरत फैला रहे हैं तो दिल से माफी चाहता हूं। पाकिस्तानियों से मिलने वाले भारतीय आपकी बात समझते हैं, लेकिन भारतीय और पाकिस्तानी मीडिया (न्यूज चैनल) दोनों ही इस समय झूठ फैला रहे हैं। हमारी ज्यादातर आबादी सीमा के नजदीक मासूमों के लिए शांति चाहती है। भारत भी पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के स्टेट स्पॉन्सर्ड आतंकवाद को खत्म करना चाहता है।'
SHAMEFUL 🚨 Beer biceps Ranveer Allahabadia now openly comes out in support of Pakistanis. After uproar, he deleted the posts.#IndiaPakistanWar #ceasefire #IndianArmy #IndiaPakistanWar2025 #Pakistan #CeasefireViolation pic.twitter.com/86fs8TMsfq
— Phoenix:🪯 (@madhurs57) May 11, 2025
रणवीर ने आखिर में लिखा 'एक अंतिम बात... यह भारतीय वर्सेस पाकिस्तानी लोगों के बारे में नहीं है, यह भारत वर्सेस पाकिस्तानी सेना और आईएसआई है। आशा है कि लंबे समय तक शांति बनी रहे। इंशाअल्लाह।'
सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद रणवीर ने पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिस पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
एक एक्स यूजर ने लिखा 'यह हमारे बहादुर सशस्त्र बलों का अपमान है। और आपकी ओर से, यह पाखंड की पराकाष्ठा है। शर्म आनी चाहिए आपको!'
एक दूसरे यूजर ने पोस्ट में लिखा 'कभी नहीं सुधरेगा रणवीर।'
Hello @BeerBicepsGuy ,
— Dipu Shaw (@DipuShaw) May 10, 2025
This is insulting to our brave armed forces. And on your part it is Hypocrisy at its peak. Shame on you!#Ceasefire #RanveerAllahbadia #IndiaPakistanWar #SamayRana pic.twitter.com/ypGtG0ZA1y
पोस्ट को डिलीट करने के बाद, रणवीर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें न फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने हाल के हमलों में पाकिस्तान की भूमिका के बारे में भी बात की।