फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood actress Shamita Shetty shared sketching skills with fans

Shamita Shetty: शमिता ने दिखाया कलात्मक कौशल, फैंस बोले- ‘आप हमारी रोल मॉडल हैं’

Sat, 20 Apr 2024 03:00 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 20 Apr 2024 03:00 PM IST
सार

शमिता शेट्टी ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री अपने कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Bollywood actress Shamita Shetty shared sketching skills with fans
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी अपने फैशन और अभिनय से तो दर्शकों को लुभाती ही हैं, मगर अब उन्होंने अपने फैंस को स्केच बनाने की कला से भी प्रभावित किया है। बड़े पर्दे से लंबे समय से दूर रहीं शमिता शेट्टी की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हैं। अपने फैंस के लिए वो हमेशा कुछ ना कुछ अलग करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


शमिता शेट्टी ने साझा की वीडियो
अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे अपनी रचनात्मकता दिखा रही हैं। वीडियो में शमिता स्केच बनाती हुई दिख रही हैं। शमिता स्केच बनाते हुए पूरी तरह से उसमें डूबी हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘कला एक स्वतंत्र आत्मा की यात्रा है’। शमिता अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन

Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने क्यों नहीं दिया था फिल्म 'दिल चाहता है' का ऑडिशन, खोल दिए कई राज
विज्ञापन
विज्ञापन




शमिता हैं रोल मॉडल
शमिता के इस वीडियो को साझा करने के बाद उनके फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘खूबसूरत!’ वहीं एक और यूजर ने टिप्पणी कर लिखा, ‘वॉव!’ शमिता की एक फैन ने लिखा ‘आप मेरी रोल मॉडल हैं लव यू’।

शमिता शेट्टी वर्क फ्रंट
शमिता शेट्टी को आखिरी बार 10 फरवरी 2023 में  फिल्म ‘टेनेंट’ में देखा गया था। वह बिग बॉस ओटीटी 1 में टॉप 3 में रहीं। शमिता ने बिग बॉस 14 में भी हिस्सा लिया और अपना सफर टॉप 4 के साथ खत्म किया। हालांकि, अभी तक उनके किसी आगामी कार्य की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
आज से पहले कभी नहीं देखा होगा शहनाज का यह अवतार!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed