Bobby Deol: ‘अगर रणबीर नहीं संभाल पाते, तो मेरे…’, ‘एनिमल’ फिल्म में अपने किरदार को लेकर बॉबी ने कही बड़ी बात
Bobby Deol Says About Animal Film: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने 'एनिमल' फिल्म में अपने किरदार अबरार के बारे में बात की है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
विस्तार
अभिनेता बॉबी देओल ने आज सोमवार को सिनेमाई दुनिया में 30 साल पूरे कर लिए हैं। इतने लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया। हाल ही में अभिनेता ने फिल्म 'एनिमल' में निभाए गए अपने निगेटिव किरदार अबरार को लेकर बात की, जिसके लिए उनकी दर्शकों ने खूब तारीफ की थी। साथ ही उन्होंने फिल्म में रणबीर कपूर की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। चलिए जानते हैं पूरी खबर।
एनिमल फिल्म मे अपनी भूमिका पर क्या बोले बॉबी?
हाल ही में बॉबी देओल फिल्मीज्ञान के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए। यहां अभिनेता से उनकी फिल्म 'एनिमल' को लेकर सवाल किया गया। बॉबी से पूछा गया कि क्या वो फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार पर हावी थे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "ऐसा कुछ नहीं है। अगर रणबीर को 3 घंटे संभालने थे, तो मुझे सिर्फ 15 मिनट संभालने थे। अगर रणबीर वो 3 घंटे नहीं संभल पाते, तो मेरे सिर्फ 15 मिनट का कोई मूल्य नहीं होता।"
यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने घर में की ऐसी हरकत, नेटिजेंस ने किया ट्रोल, बोले- ‘तमीज सीखो’; सलमान पर भी कसा तंज
'मैं भाग्यशाली था...'
आगे बातचीत में अभिनेता ने 'एनिमल' फिल्म में अपने प्रभावी किरदार पर बात की। उन्होंने कहा, "मैं भाग्यशाली था। देखिए, एक एक्शन फिल्म और एक ड्रामा फिल्म तभी काम करता है जब आपके पास एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी और एक मजबूत नायक होता है। उन दोनों को वास्तव में जीतने की दिशा में काम करना होता है। ऐसा नहीं हो सकता, ये शुरू से पता है कि ये तो हीरो ही जीतेगा। फिर मजा नहीं आता, दर्शकों को भी मजा नहीं आता।"
एक नजर बॉबी देओल के करियर पर
बॉबी देओल ने अपने फिल्म सफर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से की थी। 'बरसात' के बाद बॉबी देओल ने 'गुप्त', 'सोल्जर', 'बादल', 'बिच्छू', 'अजनबी' और 'हमराज' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। हाल ही में अभिनेता ने वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे।