फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 19 Amaal Mallik Criticised For Spitting In Kitchen Sink Netizens Said He Is Unhygynic

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने घर में की ऐसी हरकत, नेटिजेंस ने किया ट्रोल, बोले- ‘तमीज सीखो’; सलमान पर भी कसा तंज

Mon, 06 Oct 2025 05:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 06 Oct 2025 05:17 PM IST
सार

Amaal Mallik In Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 से अमाल मलिक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब अमाल नेटिजेंस के निशाने पर आ गए हैं। यूजर्स ने सलमान खान को भी घेरा है। जानिए अमाल ने ऐसा क्या किया?

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Amaal Mallik Criticised For Spitting In Kitchen Sink Netizens Said He Is Unhygynic
अरमान मलिक और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गायक और संगीतकार अमाल मलिक इन दिनों बिग बॉस 19 का हिस्सा हैं। अमाल लगातार किन्हीं न किन्हीं कारणों से चर्चाओं में भी रहते हैं। अब अमाल अपने एक वायरल वीडियो के कारण नेटिजेंस के निशाने पर आ गए हैं। अमाल ने घर में कुछ ऐसा कर दिया, जिसके चलते सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। जानिए अमाल ने ऐसी क्या हरकत की?

विज्ञापन

अमाल ने किचन की सिंक में थूका
अमाल मलिक की सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है। इस वायरल क्लिप में अमाल किचन की सिंक में थूकते दिख रहे हैं।  क्लिप में अमाल को बोतलों में पानी भरने वाली नली से बिना साफ किए सीधे पानी पीते और बाद में किचन के सिंक में थूकते हुए देखा जा सकता है। अब अमाल की इस वायरल क्लिप के सामने आने के बाद सिंगर सोशल मीडिया पर नेटिजेंस के निशाने पर आ गए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स अमाल की इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं। 

विज्ञापन




अमाल को सिखाओ तमीज
कई नेटिजेंस का कहना है कि उन्हें सफाई बनाए रखनी चाहिए क्योंकि यह एक साझा किचन है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘अमाल की तरह पानी पियो, सीधे नली से और बाद में इसे साफ भी मत करो। कीटाणु फैलाओ, वाह। वह अपनी बोतल या गिलास में पानी क्यों नहीं ले सकता। क्या उसने सिंक में भी थूका।’ एक यूजर ने कहा कि बिग बॉस अमाल को तमीज सिखाओ। बाकी लोग भी इससे पानी पाते हैं।



फेम सामान्य स्वच्छता नहीं सिखाता
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये अमाल कितना गंदा है। कुछ हफ्ते पहले इसने इस्तेमाल किया हुआ चम्मच सीधे चावल के बर्तन में डाल दिया और आज कुल्ला करके सिंक में थूक दिया। छी..’ वहीं कई यूजर्स ने अमाल को लताड़ लगाते हुए कहा कि प्रसिद्धि आपको सामान्य स्वच्छता और हाइजीन नहीं सिखाती। अमाल तमीज सीखो। कई अन्य यूजर्स ने भी उनके सेलिब्रिटी होने पर भी सवाल उठाया। एक अन्य ने लिखा, ‘बड़ी सेलिब्रिटी लेकिन जीरो क्लास। हर जगह घूमना दिखावा नहीं है, यह गंदगी है। अमाल मलिक पहले कुछ शिष्टाचार सीखो।



नेटिजेंस ने सलमान को भी घसीटा
एक यूजर ने सलमान खान पर अमाल को लेकर पक्षपाती होने का आरोप लगाया। यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘अगले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान उनकी तारीफ करेंगे कि सभी घरवालों को अमाल से सीखना चाहिए कि पानी ऐसे ही पीना चाहिए और सलमान को उन पर गर्व होगा। उनका छोटा भाई इसे पोस्ट करके लाल दिल लगाकर पोस्ट करेगा।’ एक यूजर ने लिखा, ‘अब सलमान सर इसपे भी बोलेंगे वो बीमार था इसलिए पी लिया। कितना गंदा है ये हे भगवान बाकी प्रतियोगियों को पता भी नहीं।’

कुनिका से हुई थी अमाल की बहस
हाल ही के एक एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान अमाल की कुनिका सदानंद से तीखी बहस हो गई थी। बात तब और बढ़ गई थी जब अमाल की एक टिप्पणी के बाद अभिषेक और अमाल के बीच हाथापाई हो गई थी। घरवालों ने तुरंत हस्तक्षेप करके उन्हें एक-दूसरे पर हमला करने से रोका, जिससे टास्क रुक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed