{"_id":"645de732822f83fdcf090478","slug":"bigg-boss-ott-2-host-by-salman-khan-likely-to-start-from-this-date-details-inside-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT 2: इस दिन होगा 'बिग बॉस ओटीटी 2' का आगाज? कंटेंस्टेंट की क्लास लगाएंगे भाईजान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss OTT 2: इस दिन होगा 'बिग बॉस ओटीटी 2' का आगाज? कंटेंस्टेंट की क्लास लगाएंगे भाईजान
Fri, 12 May 2023 12:44 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 12 May 2023 12:44 PM IST
सार
'बिग बॉस ओटीटी 2' की स्ट्रीमिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस रिपोर्ट ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
बिग बॉस ओटीटी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कॉन्ट्रोवर्सियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' की बड़ी सफलता के बाद मेकर्स इसका नया सीजन ला रहे हैं। बीते दिन इसे लेकर जानकारी आई कि करण जौहर के बजाए दूसरे सीजन को बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान होस्ट करेंगे। इस रिपोर्ट के बाद से ही फैंस का उत्साह काफी ज्यादा हाई है। इसी कड़ी में अब इसके शूटिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने इसे वापस से सुर्खियों में ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह हफ्तों तक चलेगा शो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फेमस स्टार्स के साथ अपकमिंग सीजन इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छह हफ्तों तक चलेगा। साथ ही शो के होस्ट को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर, जिन्होंने शो के पहले सीजन की मेजबानी की थी, कथित तौर पर सुपरस्टार सलमान खान ने उनकी जगह ले ली है। वैसे, सलमान खान के लिए यह शो अजनबी नहीं है, वह टीवी पर इसके कई सीजन को होस्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन